सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Arvind Kejriwal: दिल्ली के सरकारी दफ्तरों से हटाई गईं भगत सिंह-अंबेडकर की तस्वीरें: अरविंद केजरीवाल

3 मिनट पढ़ें

Arvind Kejriwal: दिल्ली के सरकारी दफ्तरों से हटाई गईं भगत सिंह-अंबेडकर की तस्वीरें: अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उनकी पार्टी भगत सिंह और बाबा साहब भीमराव आंबेडकर को अपना आदर्श मानती है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली और पंजाब सरकार के हर सरकारी दफ्तर में इन दोनों महापुरुषों की तस्वीरें लगी थीं, लेकिन नई सरकार ने आते ही सबसे पहले इन्हें हटाने का काम किया।

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि दिल्ली में बनी नई सरकार ने सबसे पहला फैसला इन तस्वीरों को हटाने का लिया, लेकिन आम जनता जिन योजनाओं और वायदों की उम्मीद कर रही थी, उन पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि सरकार से अपेक्षा थी कि वह महिलाओं को 2500 रुपये देने की घोषणा करेगी, मगर इसके बजाय भगत सिंह और बाबा साहब की तस्वीरें हटा दी गईं और उनकी जगह अपने नेताओं की तस्वीरें लगा दी गईं।

केजरीवाल ने इस मुद्दे पर कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि जब आम आदमी पार्टी ने भगत सिंह और बाबा साहब की तस्वीरें लगाईं, तब कांग्रेस ने यह सवाल उठाया कि महात्मा गांधी की तस्वीर क्यों नहीं लगाई गई। लेकिन जब नई सरकार ने इन दोनों की तस्वीरें हटा दीं, तब कांग्रेस ने कोई विरोध नहीं किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही भ्रम की स्थिति में हैं और उनकी नीतियां स्पष्ट नहीं हैं।

केजरीवाल ने 23 मार्च के शहीद दिवस के मौके पर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि इन तीनों स्वतंत्रता सेनानियों ने देश के लिए हंसते-हंसते फांसी का फंदा चूमा था। उन्होंने कहा कि आज लगभग 100 साल बाद भी हर युवा के दिल में भगत सिंह जीवित हैं। उन्होंने भगत सिंह के विचारों को याद करते हुए कहा कि उनका मकसद केवल अंग्रेजों को देश से बाहर निकालना नहीं था, बल्कि समाज में समानता स्थापित करना था। भगत सिंह चाहते थे कि हर गरीब को उसका अधिकार मिले, लेकिन आज भी देश में वही समस्याएं बनी हुई हैं, जिनके खिलाफ उन्होंने संघर्ष किया था।

आम आदमी पार्टी के नेता ने कहा कि उनके अपने घर में भी भगत सिंह और बाबा साहब की तस्वीरें लगी हैं, और जब उनकी सरकार दिल्ली में थी, तब हर सरकारी दफ्तर में भी इन महापुरुषों की तस्वीरें थीं। उन्होंने नई सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि जैसे उनके लिए सबसे बड़ा मुद्दा यही था कि भगत सिंह और बाबा साहब की तस्वीरें हटाई जाएं। उन्होंने कहा कि यह केवल तस्वीरें हटाने का मामला नहीं, बल्कि उन विचारों पर हमला है, जिन पर यह देश टिका हुआ है।

केजरीवाल ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी हमेशा भगत सिंह और बाबा साहब के विचारों पर काम करेगी और उनके सपनों को साकार करने के लिए संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने देश के युवाओं से आह्वान किया कि वे इन महापुरुषों के विचारों को अपनाएं और समानता, न्याय और सशक्तिकरण के लिए काम करें।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *