सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

हादसे में मरे सूरज के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की संजय गहलोत नें

2 मिनट पढ़ें
संजय गहलोत

हादसे में मरे सूरज के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की संजय गहलोत नें

Advertisement

हादसे में मरे सूरज के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की संजय गहलोत नें

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली जल बोर्ड में अस्थाई सफाई कर्मचारी के पद पर पिछले 3 वर्षों से कार्यरत सूरज पुत्र महेंद्र की चैम्बर में कार्य करने के दौरान जीवन लीला समाप्त हो गई। उक्त जानकारी देते हुए दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन संजय गहलोत नें बताया कि पूर्वी दिल्ली आनंद विहार थाना के अंतर्गत वही सामने झुग्गी में निवास करने वाला सफाई कर्मचारी सूरज अपने परिवार संग रहता था उसके परिवार माता पिता,, कोमल नाम की पत्नी जो अभी 7-8 महीने से गर्भवती है, एक बेटा भी है।

संजय गहलोत नें बताया कड़कड़ी मोड़ के पास जल बोर्ड प्लांट पर अपनी ड्यूटी पर तैनात जब सूरज अपने मनदीप नामक ठेकेदार के द्वारा बताए गए कार्य को कर रहा था तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ। संजय गहलोत ने इस घटना पर गहरा अफसोस व्यक्त करते हुए बताया कि आये दिन इस तरह की घटनाएं हो रही है परंतु दिल्ली सरकार ने अभी तक कोई ठोस उपाय नही किये हैं,, यहां तक कि कभी किसी मृतक कर्मचारी के परिवार को सांत्वना देने भी नही पहुंचते।

Advertisement

चेयरमैन संजय गहलोत ने कहा कि उन्होंने मृतक कर्मचारी के परिवार को एक करोड़ रुपए और पत्नी को पक्की सरकारी नौकरी की सिफारिश की है। संजय गहलोत ने दिल्ली सरकार के वर्ष 2020 मेनिफेस्टो के मुताबिक दिल्ली सरकार की मुख्यमंत्री को एक करोड़ तत्काल देने हेतु कहा है,, साथ साथ दिल्ली जल बोर्ड के सम्बंधित अधिकारियों के खिलाफ कारवाई हेतु सम्बंधित उपायुक्त पुलिस को स्टैट्स रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर पेश करने को कहा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *