सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

‘अपराधियों पर हो कड़ी कार्रवाई’, ब्रैम्पटन मंदिर हमले को लेकर भारत का कनाडा को अल्टीमेटम

3 मिनट पढ़ें
ब्रैम्पटन मंदिर हमले

'अपराधियों पर हो कड़ी कार्रवाई', ब्रैम्पटन मंदिर हमले को लेकर भारत का कनाडा को अल्टीमेटम

Advertisement

Attack on Hindu Temple in Brampton Canada : विदेश मंत्रालय ने कनाडा के ब्रैम्पटन स्थित मंदिर पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत कनाडा सरकार से इस अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की उम्मीद करता है और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की अपील करते हैं.

कुछ कौंसुलर सेवा शिविरों को किया जाएगा रद्द

ब्रैम्पटन में मंदिर में हुए हमले का बाद भारत सरकार ने कनाडा में कुछ कौंसुलर सेवा शिविरों को रद्द करने का फैसला लिया है, क्योंकि वहां उचित सुरक्षा व्यवस्था की कोई गारंटी नहीं दी गई है. हालांकि विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हम उन शिविरों को ही जारी रखेंगे, जहां सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके.

ओंटारियो के ब्रैम्पटन शहर के हिंदू मंदिर में हुआ था हमला

ब्रैम्पटन स्थित मंदिर पर हुए हमले की घटना ने भारत और कनाडा के रिश्तों में फिर से खटास ला दी है. यह हमला कनाडा के ओंटारियो के ब्रैम्पटन शहर में स्थित एक हिंदू मंदिर पर हुआ था, जहां लोग पूजा कर रहे थे.

भारतीय विदेश मंत्रालय ने यह स्पष्ट किया कि भारत, कनाडा सरकार से अपने नागरिकों और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपेक्षाएं रखता है, और इस तरह की घटनाओं का कड़ा विरोध करता है.

भारतीय समुदाय ने की हमले की गहरी निंदा

Advertisement

कनाडा में भारतीय समुदाय के बीच इस घटना को लेकर गहरी नाराजगी है और वहां के हिंदू मंदिरों, धार्मिक संस्थाओं और भारतीय संगठनों ने इस हमले की कड़ी आलोचना की है. वे चाहते हैं कि कनाडा सरकार इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए और धार्मिक स्वतंत्रता के सम्मान की रक्षा करे.

कनाडा के प्रधानमंत्री ने की थी हमले की निंदा

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने हमले की निंदा करते हुए सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है, “ब्रैम्पटन में आज हिन्दू सभा मंदिर पर हुई हिंसा अस्वीकार्य है. कनाडा के हर नागरिक को अधिकार है कि वो अपनी धार्मिक आस्था का आज़ादी और पूरी सुरक्षा के साथ पालन करे.”

बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हुए हमले पर कहा

बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हुए हमले को लेकर कहा कि सोशल मीडिया पर हिंदू समुदाय को लेकर भड़काऊ बातें हुई. जिस वजह से वहां पर हिंदू समुदाय पर हमले हुए. इसके पीछे उग्रवादी वर्ग के लोग हैं. हमारा बांग्लादेश सरकार से आग्रह है कि वह ऐसे उग्रवादी वर्ग पर अंकुश लगाए और उनको कंट्रोल किया जाए और वहां पर हिंदू समुदाय के लोगों को सुरक्षा प्रदान करें. हिंदू समाज के साथ मारपीट की गई और उनके साथ लूटपाट की गई धमकाया जा रहा है, हिंदू समाज के लोगों को सुरक्षा मिलना चाहिए नहीं तो मामला भड़क सकता है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *