सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

टीम लवली को मिलेगी भाजपा में अहम जिम्मेदारी

3 मिनट पढ़ें
टीम लवली

टीम लवली को मिलेगी भाजपा में अहम जिम्मेदारी

Advertisement

टीम लवली को मिलेगी भाजपा में अहम जिम्मेदारी

* शाह ,नड्डा और संतोष से हुई चर्चा

– अश्वनी भारद्वाज –

Advertisement

नई दिल्ली ,जैसा की करीब दो माह पहले हमने जिक्र किया था कि दीपावली के बाद दिल्ली भाजपा की सियासत में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है | आपको याद होगा हमने यह जिक्र भी किया था कि पूर्व मंत्री अरविन्द्र सिंह लवली को कोई अहम जिम्मेदारी दी जायेगी | उसकी बुनियाद पड़नी शुरू हो गई है | कल भाजपा मुख्यालय में एक स्क्रिप्ट लिखी गई और यह लगभग तय हो गया कि अरविन्द्र सिंह लवली और उनकी टीम को ना केवल पूरा मान सम्मान मिलेगा बल्कि रणनीति को क्रियान्वित करने में भी लवली की लवली भूमिका रहने वाली है | देश के होम मिनिस्टर अमित शाह ,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के साथ-साथ भाजपा के सन्गठन मंत्री बी.एल.संतोष नें दिल्ली की सियासत में अरविन्द्र सिंह लवली के महत्व को समझते हुए लंबी मन्त्रणा की |

इस मौके पर प्रोटोकाल के तहत दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा भी मौजूद रहे | अमित शाह नें दिल्ली फतह के कुछ मन्त्र तो दिए ही साथ ही टीम लवली से भी महत्वपूर्ण विषयों पर लम्बी चर्चा की | भाजपा हरियाणा की हैट्रिक से गदगद है और दिल्ली में भी इस बार करो या मरो की नीति अपना 26 साल का वनवास समाप्त करना चाहती है | भाजपा हाईकमान को लवली की काबिलियत पर पूरा भरोसा है और शायद इसीलिए पूरा हाईकमान टीम लवली के साथ चाय पर बैठा और सकारात्मक चर्चा की गई | बैठक में टीम लवली के कर्णधार पूर्व मंत्री राजकुमार चौहान,पूर्व विधायक नसीब सिंह,नीरज बसोया , निगम में सदन के नेता रहे जयकिशन शर्मा,वरिष्ठ नेता कमल गौड़ ,जय करन चौधरी ,चौ.रत्न सिंह ,अमित मलिक ,नीरज शर्मा ओम प्रकाश विधूड़ी सहित कुछ और महत्वपूर्ण लोग शामिल रहे | टीम लवली भी पार्टी हाईकमान से रूबरू मिल गदगद है ,टीम के हौंसले बुलंद है | और हों भी क्यों ना जब इतना सम्मान उन्हें और उनके लीडर को मिलता दिख रहा है | किसको क्या जिम्मेदारी मिलेगी यह जल्द सबके सामने होगा लेकिन यह तय है दिल्ली भाजपा में एक नये अध्याय की शुरुवात होने वाली है ,और उसकी गूंज विधानसभा चुनाव में देखने को मिल सकती है | आज बस इतना ही …

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *