Home देश दुनिया Russia-Ukraine War: रूस ने यूक्रेन के सामने रखीं 4 शर्तें, कहा- सारी...

Russia-Ukraine War: रूस ने यूक्रेन के सामने रखीं 4 शर्तें, कहा- सारी शर्त मानी तो युद्ध तुरंत बंद होगा

0
207
Russia-Ukraine War: रूस ने यूक्रेन के सामने रखीं 4 शर्तें, कहा- सारी शर्त मानी तो युद्ध तुरंत बंद होगा
Russia-Ukraine War: रूस ने यूक्रेन के सामने रखीं 4 शर्तें, कहा- सारी शर्त मानी तो युद्ध तुरंत बंद होगा

Russia-Ukraine War: रूस ने यूक्रेन के सामने रखीं 4 शर्तें, कहा- सारी शर्त मानी तो युद्ध तुरंत बंद होगा

रूस यूक्रेन के साथ बातचीत को तैयार है, लेकिन इसके लिए अपनी कुछ शर्तें रखी हैं. क्रेमलिन के प्रवक्ता ने कहा कि रूस ने यूक्रेन को कहा है कि वह अपने सैन्य अभियान को एक पल के भीतर रोकने के लिए तैयार है, यदि कीव शर्तों की एक लिस्ट को स्वीकार कर लेता है. ये अब तक का रूस का सबसे स्पष्ट बयान है. अपने इस बयान को वह यूक्रेन में तथाकथित ‘स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन’ को रोकने के लिए थोपना चाहता है.

‘हम वास्तव में यूक्रेन के डिमिलिटराइजेशन को समाप्त कर रहे हैं

पहली शर्त में क्रेमलिन के प्रवक्ता ने कहा, ‘हम वास्तव में यूक्रेन के डिमिलिटराइजेशन को समाप्त कर रहे हैं. हम इसे खत्म कर देंगे. लेकिन जरूरी बात यह है कि यूक्रेन अपनी सैन्य कार्रवाई को भी बंद करे. उन्हें अपनी सैन्य कार्रवाई रोक देनी चाहिए और फिर कोई गोली नहीं चलाएगा.’

उन्हें संविधान में संशोधन करना चाहिए

दूसरी शर्त: उन्हें संविधान में संशोधन करना चाहिए, जिसके अनुसार यूक्रेन किसी भी ब्लॉक में शामिल होने के किसी भी उद्देश्य को त्याग देगा.’ दरअसल, रूस चाहता है कि यूक्रेन नाटो या यूरोपियन यूनियन जैसे संगठनों में शामिल नहीं हो.

यूक्रेन को क्रीमिया प्रायद्वीप को रूस के हिस्से के रूप में स्वीकार करना होगा

तीसरी शर्त में रूस ने कहा है कि यूक्रेन को क्रीमिया प्रायद्वीप को रूस के हिस्से के रूप में स्वीकार करना होगा. हमने इस बारे में भी बात की है कि उन्हें क्रीमिया को रूसी क्षेत्र के रूप में स्वीकार करना चाहिए.’ रूस ने 2014 में क्रीमिया पर कब्जा कर लिया था.

और चौथी शर्त में रूस ने कहा है उन्हें यह पहचानने की जरूरत है कि दोनेत्सक और लुहांस्क स्वतंत्र देश हैं. और बस. एक पल में युद्ध रुक जाएगा.’ रूस ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध छेड़ने से पहले इन दोनों की इलाकों को स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता दे दी थी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here