सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

राहुल की सदस्यता बहाल होना लोकतंत्र की जीत : डॉ.नरेंद्र नाथ

2 मिनट पढ़ें
राहुल की सदस्यता बहाल होना लोकतंत्र की जीत : डॉ.नरेंद्र नाथ

राहुल की सदस्यता बहाल होना लोकतंत्र की जीत : डॉ.नरेंद्र नाथ

Advertisement

राहुल की सदस्यता बहाल होना लोकतंत्र की जीत : डॉ.नरेंद्र नाथ

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) सुप्रीम कोर्ट द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी को निचली अदालत द्वारा सुनाई गई सजा पर रोक लगाने के बाद आखिर तीसरे दिन राहुल गांधी की सदस्यता बहाल कर दी गई | यह लोकतंत्र की जीत है | यह कहना है दिल्ली सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ.नरेंद्र नाथ का | डॉ.नरेंद्र नाथ कहते हैं राहुल गांधी को मानहानि के मामले में गुजरात की अदालत ने दोषी ठहराया था। लोक सभा सचिव ने 24 घंटे में उनकी लोकसभा सदस्यता को अयोग्य घोषित किया गया था। नरेंद्र नाथ कहते हैं 4 अगस्त 2023 को उच्चतम न्यायालय ने सजा पर रोक लगा दी है तो उनकी सदस्यता बहाल कर दी गई है हालांकि सदस्यता समाप्त करने में 24 घंटे ही लगे थे जबकि बहाल करने में अधिक समय लगा | लेकिन यह लोकतंत्र की जीत है |

Advertisement

डॉ.नरेंद्र नाथ नें कहा कि 23 मार्च को गुजरात हाईकोर्ट द्वारा मानहानि के मामले में 2 साल की सजा के बाद राहुल गाँधी की संसद सदस्यता निरस्त कर दी गई थी, परंतु राहुल गांधी ने हार नहीं मानी क्योंकि उन्हें न्याय व्यवस्था पर पूरा विश्वास था और सर्वोच्च न्यायालय में व्यक्तिगत तौर पर दाखिल किए गए मामले में राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाकर सच्चाई की जीत हुई है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद देश की न्यायिक प्रणाली में लोगों की आस्था और बढ़ी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से जम्मू काश्मीर तक भारत जोड़ों यात्रा में 3500 किलोमीटर से अधिक चलकर लोगों के दिलों में जो जगह बनाई है यह उनके प्रेम और समाज में फैली नफरत के खिलाफ मोहब्बत की जीत है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *