सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

साढ़े चार महीने बाद लोक सभा में गरजेंगे राहुल : हाजी जरीफ

2 मिनट पढ़ें
साढ़े चार महीने बाद लोक सभा में गरजेंगे राहुल : हाजी जरीफ

साढ़े चार महीने बाद लोक सभा में गरजेंगे राहुल : हाजी जरीफ

Advertisement

साढ़े चार महीने बाद लोक सभा में गरजेंगे राहुल : हाजी जरीफ

नई दिल्ली (सी.पी.एन.न्यूज़  ) : आखिर साढ़े चार  माह बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को न्याय मिल ही गया | और भाजपा के रणनीतिकारों की रणनीति धरी की धरी रह गई | यह कहना है कबीर नगर से कांग्रेस के निगम पार्षद हाजी जरीफ का | हाजी जरीफ कहते हैं जिस रणनीति के तहत राहुल गाँधी को फसाया गया था कोई और होता तो उसका निकलना नामुमकिन था लेकिन राहुल गांधी नें ना केवल चक्रव्यूह पार किया बल्कि व्य्हू  की रचना करने वालों को नंगा भी कर दिया | और देश की जनता समझ गई किस तरह से लोकतंत्र का गला घोंटा गया और एक निर्भीक आवाज को कई महीने तक संसद से दूर रखा गया |

हाजी जरीफ कहते है सत्य कभी पराजित नहीं हो सकता न्याय मिलने में विलम्ब हो सकता है लेकिन जीत हमेशा सत्य की ही होती है | हाजी जरीफ कहते हैं अविश्वास प्रस्ताव पर बहस से पहले राहुल गांधी की सदस्यता बहाल होना भाजपा के रणनीतिकारों के लिए बड़ी चुनौती है राहुल के तीक्ष्ण वारों से बचना भाजपा के रणनीतिकारों के लिए बड़ी चुनौती होगी | जरीफ कहते हैं भाजपा के भ्रस्टाचार की पूरी लिस्ट है राहुल गांधी के पास और उसका खुलाशा वे लोकसभा में करेगें | भाजपा के रणनीतिकार चाहते हैं राहुल को लोकसभा में कम से कम बोलने का मौका मिले भले ही कुछ भी रणनीति बनानी पड़े |

Advertisement

हाजी जरीफ कहते हैं  कि 23 मार्च को गुजरात हाईकोर्ट द्वारा मानहानि के मामले में 2 साल की सजा के बाद राहुल गाँधी  की संसद सदस्यता निरस्त कर दी गई थी, परंतु राहुल गांधी  ने हार नहीं मानी क्योंकि उन्हें  न्याय व्यवस्था पर पूरा विश्वास था और सर्वोच्च न्यायालय में व्यक्तिगत तौर पर दाखिल किए गए मामले में राहुल गांधी  की सजा पर रोक लगाकर सच्चाई की जीत हुई है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद देश की न्यायिक प्रणाली में लोगों की आस्था और बढ़ी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *