सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

IPL 2022, RCB vs SRH: 68 रन पर ही ढेर हुई RCB, सनराइजर्स हैदराबाद ने 9 विकेट से रौंदा

3 मिनट पढ़ें

IPL सीजन 15 के 36वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पर 9 विकेट की शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ हैदराबाद पॉइंट्स टेबल में सीधें पांचवें से दूसरे स्थान पर आ गई है। हैदराबाद ने 69 रनों का लक्ष्य 8 ओवर में ही चेज कर लिया और 12 ओवर बाकी रह गईं। इस लिहाज से सबसे ज्यादा गेंदें बचने के मामले में यह आईपीएल की चौथी सबसे बड़ी जीत है। इसके अलावा आरसीबी आठवीं बार 100 के अंदर सिमटी। बैंगलोर की टीम ने 8 मैच में पांच जीत हासिल करते हुए 10 अंक हासिल किए हैं और तालिका में इस मैच में हार के बाद चौथे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि हैदराबाद 7 मैचों में 5 जीत और 10 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।

विराट कोहली का ख़राब फॉर्म जारी KKR vs GT, Gujarat Titans, Kolkata Knight Riders, Sports, cricket, KKR vs GT, GT vs KKR, IPL, IPL 20- India TV Hindi

सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बैंगलोर की टीम ने 16.1 ओवर में 10 विकेट खोकर 68 रन पर ढेर हो गई है। आईपीएल में टीम का ये दूसरा सबसे कम स्कोर है। इससे पहले 2107 में कोलकाता के खिलाफ टीम 49 रन पर ढेर हो गई थी। 69 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 8 ओवर में 1 विकेट खोकर 72 रन बनाकर ये मैच 9 विकेट से जीता। हैदराबाद की ओर से अभिषेक शर्मा ने सर्वाधिक 47 रन बनाए। बैंगलोर की शुरुआत बेहद खराब हुई है। टीम ने दूसरे ओवर में ही अपने तीन विकेट गंवा दिए हैं। अनुज रावत और विराट कोहली बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं। फाफ 5 रन बनाकर आउट हुए। मार्को जेनसन ने एक ही ओवर में ये तीनों विकेट झटके। ग्लेन मैक्सवेल 11 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुए। प्रभुदेसाई 15, शहबाज 7 रन बनाकर आउट हुए। दिनेश कार्ति 3 गेंद खेलकर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। हर्षल ने 4 रन बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से मार्को और नटराजन ने 3-3 विकेट झटके।

गुजरात टाइटंस ने लगाई जीत की हैट्रिक KKR vs GT, Gujarat Titans, Kolkata Knight Riders, Sports, cricket, KKR vs GT, GT vs KKR, IPL, IPL 20- India TV Hindi

वही दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2022 के 35वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 रनों से हराकर जीत की हैट्रिक लगाई। गुजरात की यह सीजन 15 में 6ठीं जीत है और वह 12 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल के टॉप पर हैं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने कप्तान हार्दिक पांड्या के अर्धशतक के दम पर केकेआर के सामने 157 रनों का लक्ष्य रखा था। इस स्कोर के सामने कोलकाता निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 148 ही रन बना पाई। आंद्रे रसेल ने जरूर 25 गेंदों पर 49 रनों की तूफानी पारी खेली मगर वह टीम को जीत का स्वाद नहीं चखा पाए। केकेआर की यह लगातार चौथी हार है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *