सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

हुबली हिंसा मामले में एक और AIMIM नेता गिरफ्तार, भीड़ ने पुलिस स्टेशन पर की थी पत्थरबाजी

2 मिनट पढ़ें
हुबली हिंसा मामले में एक और AIMIM नेता गिरफ्तार, भीड़ ने पुलिस स्टेशन पर की थी पत्थरबाजी

हुबली हिंसा मामले में एक और AIMIM नेता गिरफ्तार, भीड़ ने पुलिस स्टेशन पर की थी पत्थरबाजी

Advertisement

कर्नाटक के ओल्ड हुबली पुलिस स्टेशन पर पत्थरबाजी मामले में पुलिस ने एआईएमआईएम नेता व पार्षद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि हुबली-धारवाड़ नगर निगम पार्षद नजीर अहमद होनवाल को गिरफ्तार किया गया। इससे पहले भी पुलिस ने इसी मामले में एआईएमआईएम पार्षद हुसैनबी नलवतवाड़ के पति इरफान नलवतवाड़ को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया, 22 अप्रैल तक इस मामले में 12 मामले दर्ज किए गए हैं, जिसमें 134 गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं।

16 अप्रैल को हुई घटना में भीड़ ने पुलिस स्टेशन पर अचानक से पथराव शुरू कर दिया था

दरअसल, 16 अप्रैल की रात एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भीड़ ने ओल्ड हुबली पुलिस स्टेशन पर हमला बोल दिया था। इस हमले में एक इंस्पेक्टर समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। 16 अप्रैल को हुई घटना में भीड़ ने पुलिस स्टेशन पर अचानक से पथराव शुरू कर दिया था। इसमें कई पुलिस वाले घायल हो गए। बाद में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज का सहारा लिया, लेकिन भीड़ हिंसक हो गई। इसके बाद पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *