सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

राजस्थान : मातृकुंडिया में मंदिर निर्माण कार्य के दौरान हुआ हादसा, 40 फिट से गिरकर दो मजदूरों की मौत

1 मिनट पढ़ें
राजस्थान : मातृकुंडिया में मंदिर निर्माण कार्य के दौरान हुआ हादसा, 40 फिट से गिरकर दो मजदूरों की मौत

राजस्थान : मातृकुंडिया में मंदिर निर्माण कार्य के दौरान हुआ हादसा, 40 फिट से गिरकर दो मजदूरों की मौत

Advertisement

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में आज सुबह हुए एक हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई। हादसा प्रसिद्ध तीर्थस्थल मातृकुंडिया में एक मंदिर के निर्माण कार्य के दौरान हुआ। हादसे में तीन श्रमिक गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार सुबह जिले में राशमी थाना क्षेत्र के मातृकुंडिया में जाट समाज का मंदिर बन रहा है। इस मंदिर पर लगभग चालीस फुट की ऊंचाई मजदूर काम कर रहे थे। तभी अचानक लकड़ी का प्लेटफार्म टूट जाने से पांच मजदूर गिर गए। इससे दो श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई।

लोगों की मदद से घायलों को राशमी अस्पताल पहुंचाया

मौके पर पहुंची चौकी पुलिस एवं लोगों की मदद से घायलों को राशमी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें चितौड़गढ़ भेज दिया गया। थानाधिकारी शिवलाल मीणा ने बताया कि ये श्रमिक पाली जिले के निवासी हैं। मृतकों की पहचान कालू एवं राजू के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विधायक अर्जुन जीनगर भी अस्पताल पहुंचे और घायलों से मिले।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *