सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Jammu-Kashmir: जम्मू कश्मीर में सेना की गाड़ी पर नहीं हुआ हमला? एक्सीडेंटल फायरिंग से हड़कंप

2 मिनट पढ़ें
Jammu-Kashmir

Jammu-Kashmir: जम्मू कश्मीर में सेना की गाड़ी पर नहीं हुआ हमला? एक्सीडेंटल फायरिंग से हड़कंप

Advertisement

Jammu-Kashmir Firing: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सेना की गाड़ी पर आतंकी हमला नहीं हुआ था. शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह एक्सीडेंटल फायरिंग थी. सेना के वाहन के मूवमेंट के दौरान यह घटना हुई. हालांकि इस पर अबतक सेना के किसी अधिकारी का बयान नहीं आया है.

इससे पहले सूत्रों ने बताया था कि रौजारी के सुंदरबनी सेक्टर में करीब 12.45 बजे सेना की एक गाड़ी पर 4 से 5 राउंड फायरिंग हुई. आंतकी इस घटना को अंजाम देकर तुरंत मौके से फरार हो गए. इस घटना में किसी के घायल या हताहत होने की खबर नहीं है. इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है और आतंकियों की तलाश की जा रही है.

इलाके में सुबह से ही चल रहा था सर्च ऑपरेशन 

बताया गया था कि जहां पर ये हमला हुआ, वो सुंदरबनी इलाका एलओसी से सटा हुआ है. यहां सुबह से ही सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था, उसी दौरान सेना का गाड़ी पर हमला हुआ. हालांकि इस पर सेना ने अबतक आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की है. ये इलाका पाकिस्तान सीमा से सटा हुआ है, इसलिए पुलिस को फिलहाल वहां नहीं जाने दिया गया. सेना ही वहां सर्च ऑपरेशन चला रही है. पूरे इलाके में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है. ये भी सामने आया है कि फायरिंग एक ही तरफ से हुई है, हमलावर फायरिंग के तुरंत बाद भाग गए और आस-पास के इलाकों में जाकर छिप गए. सेना के जवानों को जवाबी फायरिंग का मौका भी नहीं मिला.

Advertisement

बीती 7 फरवरी को मारे गए थे 7 घुसपैठिए

भारतीय सेना ने 7 फरवरी को पाकिस्तान के 7 घुसपैठियों को मार गिराया था, वो जम्मू-कश्मीर के पुंछ इलाके में घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे. इनमें से 2-3 पाकिस्तानी सेना के जवान थे, जबकि कुछ अल बद्र संगठन से जुड़े हो सकते हैं. यह संगठन पाकिस्तान समर्थित आतंकी समूहों में से एक है, जो भारतीय क्षेत्र में हिंसा फैलाने की कोशिश करता रहता है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *