सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

संदिग्ध तरीके से प्रशिक्षण दे रहे केंद्र पर गोपालगंज में छापेमारी, हिरासत में 36 लोग, पुलिस कर रही है पूछताछ

4 मिनट पढ़ें
Advertisement

गोपालगंज में संदिग्ध तरीके से प्रशिक्षण दे रहे केंद्र पर छापेमारी, हिरासत में 36 लोग, पुलिस कर रही है पूछताछ

गोपालगंज में आयुर्वेद दवा बेचने के नाम पर संदिग्ध तरीके से युवाओं के ट्रेनिंग देने के मामले में पुलिस और जिला प्रशासन ने तीन स्थानों और छापेमारी की. इससे जिला में हड़कंप मच गया है.

बिहार के गोपालगंज में संदिग्ध गतिविधि वाले ट्रेनिंग सेंटर पर बुधवार को जिला प्रशासन की छापेमारी (Gopalganj News) चल रही है. खुफिया विभाग की इनपुट मिलने के बाद गोपालगंज शहर के तीन ठिकानों पर छापेमारी चल रही है. बताया जा रहा है कि ये सभी लोग किशनगंज, पूर्णिया, अररिया के अलावा पश्चिम बंगाल से जुड़े बॉर्डर इलाके के रहने वाले हैं. गोपालगंज में पिछले आठ महीनों से युवाओं को ट्रेनिंग देते थे. आयुर्वेद दवा बेचने के नाम पर कोड वर्ड में युवाओं को ट्रेनिंग देने की सूचना प्रशासन को मिली थी, जिसके बाद नगर थाना क्षेत्र के जादोपुर रोड और लखपतिया मोड के पास एक किराए के मकान में प्रशासन की छापेमारी चल रही है. वहीं, छापेमारी के दौरान 36 युवाओं को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है.

सुरक्षा एजेंसी अलर्ट

वहीं, इनके मोबाइल, लैपटॉप समेत कई कागजात को प्रशासन ने जब्त कर लिया है. प्रशासन का कहना है कि जांच के बाद ही मामले में किसी तरह की जानकारी दी जाएगी. वहीं, जिला प्रशासन की छापेमारी के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई है. सुरक्षा एजेंसियों ने जिला प्रशासन से कार्रवाई के बारे में पूरी जानकारी ली है. वहीं, इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. सूत्रों की मानें तो खुफिया विभाग को इनपुट मिला था कि बांग्लादेश के कुछ रिफ्यूजी वेस्ट बंगाल और पश्चिम बंगाल के नाम पर गलत तरीके से पहचान पत्र बनवाकर गोपालगंज के विभिन्न इलाकों में किराए के मकान में रह रहे हैं. यहां पर आयुर्वेद दवा बेचने के नाम पर ट्रेनिंग ले रहे हैं.

खुफिया विभाग को मिली थी सूचना

Advertisement

खुफिया विभाग को इनपुट मिलने के बाद जिला प्रशासन ने नगर थाना क्षेत्र के जादोपुर रोड में एक चौकीदार बीरेंद्र यादव के मकान में छापेमारी की. सदर एसडीएम डॉ. प्रदीप कुमार के नेतृत्व में इस दो मंजिला मकान में हुई छापेमारी के दौरान 36 लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर थाना चली गई. इनके पास से बड़ी संख्या में मोबाइल लैपटॉप और कई कागजात जब्त किए गए हैं. इसमें कोड वर्ड का इस्तेमाल कर ट्रेनिंग देने का काम चल रहा था. छापेमारी के बाद यहां पुलिस वालों की तैनाती कर दी गई.

मोबाइल, लैपटॉप सहित कई सामान जब्त

वहीं, इसके बाद प्रशासन की टीम लखपतिया मोड के पास पहुंची. यहां तीन मंजिला मकान में छापेमारी चली. छापेमारी के दौरान यहां से भी कुछ लोगों को हिरासत में लेकर थाना लाया गया और मोबाइल, लैपटॉप को जब्त किया गया. इनमें से कुछ लोगों को पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया गया है, लेकिन किशनगंज, पूर्णिया और अररिया के रहने वाले 9 लोगों को पुलिस अभी भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. ट्रेनिंग केंद्र में रहने वाले वेस्ट बंगाल के युवकों का कहना है कि उन्हें आयुर्वेद दवा बेचने के लिए यहां लाया गया था. इसके बारे में ट्रेनिंग दी जाती थी कि दवा को कैसे बेचना है और कैसे लोगों को खाने के लिए सलाह देनी है. आयुर्वेद दवा बिक्री के अलावा किसी दूसरे गतिविधि में शामिल नहीं होने की बात मकान में रहने वाले पश्चिम बंगाल के युवकों ने कही है.

प्रशासन की टीम मामले की जांच कर रही है- एसपी 

गोपालगंज के एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि अब तक की जांच में पीएफआई से जुड़ा हुआ कोई कनेक्शन सामने नहीं आया है. मेडिसिन सेल करने वाले नेटवर्क से जुड़े हुए सभी लोग हैं. पुलिस और प्रशासन की टीम इसकी जांच कर रही है. वहीं, दूसरी तरफ हम पार्टी के जिलाध्यक्ष और स्थानीय निवासी पंकज सिंह राणा का कहना है कि पिछले दो साल से संदिग्ध गतिविधि वाला ट्रेनिंग सेंटर चल रहा था. उनकी भाषा भी अलग है. सभी मुस्लिम लोग ही क्यों ट्रेनिंग ले रहें हैं? प्रशासन से इसकी गंभीरता से जांच कराने की मांग की है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *