सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी को लेकर दिल्ली की जामा मस्जिद के बाहर प्रदर्शन, पुलिस बोली – लेंगे एक्शन

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

 

निलंबित भाजपा नेता नुपुर शर्मा और निष्कासित नेता नवीन जिंदल की भड़काऊ टिप्पणी के खिलाफ दिल्ली की जामा मस्जिद में बड़ी संख्या में लोगों ने आज विरोध प्रदर्शन किया. पैगंबर मोहम्मद पर की गई भाजपा नेताओं की टिप्पणी के बाद से ही देश में लगातार विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं. वहीं आज दिल्ली की जामा मस्जिद में भी लोगों ने जोरदार विरोध दर्ज किया।

जामा मस्जिद में जुमे की नमाज के लिए करीब 1500 लोग जमा हुए

इस विरोध प्रदर्शन को लेकर दिल्ली सेंट्रल की डीसीपी श्वेता चौहान ने बताया कि जामा मस्जिद में जुमे की नमाज के लिए करीब 1500 लोग जमा हुए थे नमाज के बाद करीब 300 लोग बाहर आए और नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल की भड़काऊ टिप्पणी का विरोध करने लगे उन्होंने कहा कि ये लोग नवीन जिंदल और नूपुर शर्मा के विवादित बयान को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे हमने वहां से लोगों को हटा दिया है स्थिति अब नियंत्रण में है हमने 10-15 मिनट में इस पर काबू पा लिया इन लोगों ने प्रदर्शन सड़क पर और बिना अनुमति के किया था।

Advertisement

मस्जिद ने विरोध का कोई आह्वान नहीं किया

जिस पर हम कानूनी कार्रवाई करेंगे. वहीं जामा मस्जिद के शाही इमाम का कहना है कि मस्जिद ने विरोध का कोई आह्वान नहीं किया था. हम नहीं जानते कि विरोध करने वाले कौन हैं, मुझे लगता है कि वे एआईएमआईएम के हैं या ओवैसी के लोग हैं मस्जिद कमेटी की ओर से विरोध का कोई आह्वान नहीं किया गया था वास्तव में, कल जब लोग विरोध करने की योजना बना रहे थे तो हमने उनसे स्पष्ट रूप से कहा कि जामा मस्जिद से विरोध का कोई आह्वान नहीं है हमने स्पष्ट कर दिया कि अगर वे विरोध करना चाहते हैं, तो वे कर सकते हैं लेकिन हम उनका समर्थन नहीं करेंगे।

खाड़ी देशों से इस पर कड़ी प्रतिक्रियाएं सामने आई

आपको बता दें कि, पैगम्बर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले को लेकर बीजेपी नवीन कुमार जिंदल को निष्कासित और नूपुर शर्मा को निलंबित कर चुकी है. टीवी डिबेट के दौरान नुपूर शर्मा ने कथित तौर पर पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ कुछ अपमानजनक टिप्पणी कर दी थी. वहीं नवीन कुमार जिंदल ने एक जून को पैगंबर मोहम्मद के बारे में एक ट्वीट किया था. नूपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल की विवादित टिप्पणियों के बाद भारत में जहां विरोध प्रदर्शन हुए तो वहीं खाड़ी देशों से इस पर कड़ी प्रतिक्रियाएं सामने आई।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *