सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

पीएम मोदी का जी 20 की सफलता के लिए BJP मुख्यालय में जोरदार स्वागत, बरसाए गए फूल

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

जी 20 की सफलता के लिए पीएम मोदी का BJP मुख्यालय में जोरदार स्वागत, बरसाए गए फूल

दिल्ली में स्थित बीजेपी मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति की बुधवार (13 सितंबर) को बैठक होनी है.

इस साल के आखिर में मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव है. इस बीच बीजेपी मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बुधवार (13 सितंबर) को बैठक होनी है. इस मीटिंग में हिस्सा लेने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे तो उनका बीजेपी वर्करों ने जोरदार स्वागत किया. इस दौरान उन पर फूल बरसाए गए.

भारत की अध्यक्षता में नई दिल्ली में शनिवार (9 सितंबर) और रविवार (10 सितंबर) को हुए जी-20 समिट के बाद पीएम मोदी का ये बीजेपी मुख्यालय में पहला दौरा हुआ. ऐसे में जी-20 शिखर सम्मलेन के सफल आयोजन को लेकर उनको बधाई दी गई.

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने किया प्रस्ताव पारित 

Advertisement

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार की दोपहर को ही बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक प्रस्ताव पारित किया. इसमें जी20 सम्मेलन की बड़ी सफलता के लिए पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व की सराहना की गई.

सीईसी की बैठक पहले कब हुई?

सीईसी ने पिछले महीने बैठक की थी. इसके बाद बीजेपी ने मध्य प्रदेश में 39 सीटों और छत्तीसगढ़ के लिए 21 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम के चुनाव को 2024 का लोकसभा चुनाव देखते हुए काफी अहम माना जा रहा है. सीईसी के सदस्य पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई नेता हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *