Home आमने सामने Petrol Price Hike: जनविरोधी नीतियों पर चल रही है भाजपा सरकार :...

Petrol Price Hike: जनविरोधी नीतियों पर चल रही है भाजपा सरकार : हाजी जरीफ

0
19

Petrol Price Hike: जनविरोधी नीतियों पर चल रही है भाजपा सरकार : हाजी जरीफ
गरीब और मध्यम वर्ग को कुचला जा रहा है

नई दिल्ली ( रविन्द्र कुमार ) : पेट्रोल के दाम में ₹3 प्रति लीटर की बढ़ोतरी और दूध की कीमतों में हालिया इजाफे ने राजधानी दिल्ली में सियासी भूचाल ला दिया है। कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए इसे “जनता पर दोहरी मार” बताया है और सड़कों पर उतरकर बड़े आंदोलन का ऐलान कर दिया है। पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस ने शनिवार को आक्रामक तेवर के साथ “हल्ला बोल” अभियान छेड़ दिया। विभिन्न इलाकों में पार्टी कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर सीधा हमला करते हुए कहा कि सरकार योजनाबद्ध तरीके से आम जनता की जेब पर डाका डाल रही है। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर “महंगाई की मार, अब नहीं सहेंगे यार”, “पेट्रोल-डीजल लूट बंद करो” और “भाजपा जवाब दो” जैसे तीखे नारे लगाए।
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं कबीर नगर वार्ड के निगम पार्षद हाजी ज़रीफ़ ने कहा कि “एक तरफ पेट्रोल के दाम बढ़ाकर लोगों की जेब खाली की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ दूध जैसी जरूरी चीजों के दाम बढ़ाकर घर-घर का बजट बिगाड़ दिया गया है। भाजपा सरकार पूरी तरह से जनविरोधी नीतियों पर चल रही है।” उन्होंने आगे कहा कि पेट्रोल महंगा होने से ट्रांसपोर्ट का खर्च बढ़ेगा, जिसका सीधा असर सब्जी, राशन और अन्य जरूरी वस्तुओं की कीमतों पर पड़ेगा। “यह महंगाई नहीं, बल्कि सुनियोजित आर्थिक हमला है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग को कुचला जा रहा है,” हाजी ज़रीफ का कहना है कि भाजपा सरकार जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है, लेकिन अब जनता सड़कों पर उतरकर जवाब देगी। “यह लड़ाई अब आर-पार की होगी और कांग्रेस जनता की आवाज बनकर हर मोर्चे पर भाजपा को घेरने का काम करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here