सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

उदयनिधि स्टालिन और ए राजा के खिलाफ सनातन धर्म पर बयान मामले में SC में याचिका, कहा- दर्ज हो मुकदमा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

सनातन धर्म पर बयान मामले में उदयनिधि स्टालिन और ए राजा के खिलाफ SC में याचिका, कहा- दर्ज हो मुकदमा

सनातन धर्म को लेकर डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन और ए राजा के बयान का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. याचिकाकर्ता ने दोनों नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की.

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन और डीएमके सांसद ए राजा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार (7 सितंबर) को याचिका दायर की गई. याचिकाकर्ता विनीत जिंदल ने बताया कि उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म को खत्म करने का बयान दिया, लेकिन फिर भी तमिलनाडु पुलिस ने उन पर कोई कार्रवाई नहीं की.

याचिकाकर्ता ने आगे कहा कि मामले में दिल्ली पुलिस को भी शिकायत दी गई थी, लेकिन उसने भी एफआईआर दर्ज नहीं की. चूंकि, सुप्रीम कोर्ट पहले सभी राज्यों की पुलिस को नफरत फैलाने वाले बयानों पर कार्रवाई का निर्देश दे चुका है. इस कारण डीएमके नेता उदयनिधि पर मुकदमा दर्ज नहीं करके तमिलनाडु और दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट की भी अवमानना की है.

याचिका में उदयनिधि स्टालिन के अलावा ए राजा के भी बयान के बारे में बताया गया है. इन दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की गई है.

Advertisement

ए राजा ने क्या कहा?

डीएमके नेता ए राजा ने टिप्पणी की थी कि सनातन धर्म की तुलना एड्स से की जानी चाहिए, जिनके साथ सामाजिक कलंक जुड़ा हुआ है. उन्होंने कहा, ”उदयनिधि स्टालिन ने डेंगू और मलेरिया से तुलना करके विनम्रता दिखाई है.”

उदयनिधि स्टालिन ने क्या कहा था?

उदयनिधि स्टालिन ने तमिलनाडु प्रगतिशील लेखक एवं कलाकार संघ की चेन्नई में हुई एक बैठक को संबोधित करते हुए सनातन धर्म की तुलना कोरोना वायरस, मलेरिया और डेंगू की थी. इस कारण समाज में भेदभाव हो रहा है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *