सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

पौड़ी बस हादसा: अब तक 25 शव बरामद, कई लोग अब भी लापता, सीएम धामी ने संभाला मोर्चा

4 मिनट पढ़ें
Advertisement

पौड़ी जिले के बीरोंखाल में सीमडी बैंड के पास तेज रफ्तार बस नयार नदी में जा गिरी। इस हादसे में लगातार मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। हादसे में अब तक 25 शव बरामद कर लिए गए हैं। बताया जा रहा है कि बस में 50 से अधिक बाराती सवार थे। रेस्क्यू ऑपरेशन की टीम ने अभी तक 25 शवों को निकाला है। अंधेरा होने के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही है। मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। क्योंकि अभी भी कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। वहीं, पौड़ी जिले में बस दुर्घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सचिवालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से दुर्घटना के बारे में विस्तार से जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने डीएम पौडी से फोन पर बात कर उन्हें पूरी सतर्कता के साथ राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा कंट्रोल रूम के अधिकारियों को हालात पर लगातार नजर बनाए रखने और जिले के अधिकारियों से लगातार सम्पर्क में रहने के निर्देश दिये। कहा कि शासन स्तर से हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराई जाए। मुख्यमंत्री ने फोन पर लैंसडाउन विधायक से भी बात की है। मुख्यमंत्री ने बस दुर्घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए घायलों का हर संभव उपचार की व्यवस्था तथा राहत एवं बचाव कार्यों में समन्वय के साथ तेजी लाये जाने के निर्देश दिये है। मुख्यमंत्री ने सचिव आपदा डॉ. रणजीत सिन्हा को निर्देश दिये कि आपदा प्रबन्धन तंत्र को निरन्तर सक्रियता से संचालित किया जाए तथा आपदा की स्थिति पर बराबर नजर रखी जाय। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद समस्त तैयारियों को पर्यवेक्षण कर रहे हैं। सल्ट से एसडीएम और ऐंबुलेंस, लाईट, बचाव उपकरण, रामनगर से दो ऐंबुलेंस, हल्द्वानी से एक एम्बुलेंस और राहत और बचाव कार्य से सम्बंधित राहत सामग्री मौके पर भेजी जा रही है। रामनगर और हल्द्वानी के अस्पताल में तैयारियां कर ली गई हैं। डीएम नैनीताल और अल्मोड़ा खुद व्यवस्था में लगे हैं। मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी की घटना की भी स्थिति की जानकारी ली। साथ ही मुख्यमंत्री ने अपने कल के पूर्व प्रस्तावित सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिये हैं।

खुशियां मातम में बदल गईं

पौड़ी जिले में एक परिवार की शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। जब बारातियों से भरी एक बस 300 मीटर गहरी नयार नदी में गिर गई। जानकारी के मुताबिक बारात लालढांग से काड़ातल्ला जा रही थी। तभी बीच रास्ते में बीरोंखाल में सीमडी बैंड के पास तेज रफ्तार बस पर ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया। जिसके बाद बस सीधे नयार नदी में जा गिरी। जानकारी के मुताबिक, बस में 50 से अधिक बाराती सवार थे।

Advertisement

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में हुई बस दुर्घटना पर दुख जताते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पौड़ी गढ़वाल बस दुर्घटना पर दुख जताते हुए ट्वीट कर कहा, “पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड में बस के घाटी में गिरने पर कई लोगों के हताहत होने की दुर्घटना से दुखी हूं। इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी शोक-संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।” प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी ट्वीट में पौड़ी गढ़वाल बस हादसे पर दुख जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “उत्तराखंड के पौड़ी में हुआ बस हादसा दिल दहला देने वाला है। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवारों के साथ है। मुझे उम्मीद है कि जो लोग घायल हुए हैं, वे जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। प्रभावितों को हर संभव मदद मुहैया कराई जाएगी।”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *