सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
रामलीला मैदान की रैली को मिलेगी ऐतिहासिक कामयाबी : भारत सिंह राघवदिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार की पहल सराहनीय : मुकेश गोयलयमुना की सफाई के नाम पर लगातार की जा रही नौटंकी को समझ रही है जनता : हाजी जरीफDelhi Air Pollution: करोड़ों रुपये खर्च के बावजूद प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं: डॉ. एम. एल. भास्करChhath Puja Preparation: छठ महापर्व से पहले ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी दिल्ली सरकार: दीपक गाबाCongress Rally: रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की रैली को सफल बनाने का महेंद्र भास्कर ने किया आह्वानGhaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफा

पाकिस्तान का नया PM कल चुना जाएगा, शहबाज शरीफ ने किया नामांकन, बोले- कश्मीर पर भारत से करेंगे बात

2 मिनट पढ़ें
पाकिस्तान का नया PM कल चुना जाएगा, शहबाज शरीफ ने किया नामांकन, बोले- कश्मीर पर भारत से करेंगे बात

पाकिस्तान का नया PM कल चुना जाएगा, शहबाज शरीफ ने किया नामांकन, बोले- कश्मीर पर भारत से करेंगे बात

पाकिस्तान का नया PM कल चुना जाएगा, शहबाज शरीफ ने किया नामांकन, बोले- कश्मीर पर भारत से करेंगे बात

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के अध्यक्ष शहबाज शरीफ संयुक्त विपक्ष के पीएम उम्मीदवार चुने गए। उन्होंने पीएम पद के लिए नामांकन किया। इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ की तरफ से शाह महमूद कुरैशी ने नामांकन किया है। कल दोपहर 2 बजे नेशनल असेंबली शुरू होगी और पाकिस्तान का नया प्रधानमंत्री चुना जाएगा। नामांकन के वक्त शहबाज शरीफ ने कहा कि हम भारत से बेहतर रिश्ते चाहते हैं। कश्मीर मसले पर भारत से बात करेंगे। पाक मीडिया के मुताबिक शहबाज शरीफ ने कहा कि राष्ट्रीय सद्भाव मेरी पहली प्राथमिकता है। हम भारत के साथ शांति चाहते हैं लेकिन कश्मीर मुद्दे के समाधान के बिना शांति संभव नहीं है।

संयुक्त विपक्ष को 342 सदस्यीय नेशनल असेंबली में 174 सदस्यों का समर्थन मिला

गौर हो कि पाकिस्तान नेशनल असेंबली में प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर शनिवार आधी रात के बाद हुई वोटिंग में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। संयुक्त विपक्ष को 342 सदस्यीय नेशनल असेंबली में 174 सदस्यों का समर्थन मिला, जो प्रधानमंत्री इमरान खान को अपदस्थ करने के लिए आवश्यक बहुमत 172 से अधिक रहा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *