सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

पाकिस्तान नौसेना के जवानों ने गोलीबारी कर मछुआरों का भारतीय सीमा से किया अपहरण, FIR दर्ज

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

गुजरात तट के पास अरब सागर में सात भारतीय मछुआरों के कथित अपहरण और हत्या के प्रयास के आरोप में पुलिस ने 20-25 पाकिस्तानी नौसेना के जवानों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।प्राथमिकी के अनुसार, यह घटना छह अक्टूबर को शाम पांच बजे के उस समय हुई,जब हर्सिद्धि नाम की एक भारतीय नाव पर सवार सात चालक दल के सदस्य जखाउ तट पर भारतीय जल में मछली पकड़ रहे थे। पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी की नाव पर सवार 20-25 वर्दीधारी जवानों ने ‘पीएमएसए बरकत 1060’ नाम की नाव पर भारतीय नाव पर अकारण गोलीबारी शुरू कर दी। उन्होंने नाव को नष्ट कर दिया और मछुआरों का अपहरण कर उन्हें अपने जहाज पर ले गए। मछुआरों को डंडे से पीटा गया, जिससे वे घायल हो गए। प्राथमिकी में कहा गया है कि आरोपित व्यक्तियों ने मछुआरों का एक वीडियो भी रिकार्ड किया और धमकी के बाद उन्हें छोड़ दिया। पोरबंदर के पुलिस अधीक्षक रवि मोहन सैनी ने कहा कि मछुआरों को बचा लिया गया और शुक्रवार को भारतीय तटरक्षक नौका द्वारा गुजरात के कच्छ जिले के जखाऊ बंदरगाह पर लाया गया। उन्होंने कहा कि प्राथमिकी जखाऊ में दर्ज की गई और पोरबंदर जिले के एक पुलिस स्टेशन नवीबंदर में स्थानांतरित कर दी गई, जिसका क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र गुजरात तट से 12 समुद्री मील से अधिक है। प्राथमिकी के अनुसार, आरोपित के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास), 365 (अपहरण), 427 (नुकसान पहुंचाना), 324 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) और 506 (1) के तहत मामला दर्ज किया गया था। सैनी ने कहा कि भारतीय नाव टकराने के कारण डूब गई और हमारे पास इसके निर्देशांक का पता लगाने के लिए जीपीएस (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) नहीं है। एक मछुआरे की शिकायत के आधार पर हत्या के प्रयास की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि स्पेशल आपरेशन ग्रुप सब इंस्पेक्टर मामले की जांच कर रहा है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *