सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Pakistan Ceasefire Violation: पाकिस्तान ने पुंछ में किया सीजफायर उल्लंघन, भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Pakistan Ceasefire Violation: पाकिस्तान ने पुंछ में किया सीजफायर उल्लंघन, भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब

जम्मू-कश्मीर के पुंछ ज़िले में नियंत्रण रेखा (LoC) पर पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन कर तनाव पैदा कर दिया। सोमवार, 5 अगस्त 2025 को पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के भारतीय चौकियों पर गोलीबारी शुरू कर दी। यह गोलीबारी लगभग 10 से 15 मिनट तक चली, जिसमें छोटे हथियारों से करीब 12 से 15 राउंड फायर किए गए। भारतीय सेना ने भी इसका मुंहतोड़ और सटीक जवाब दिया।

भारतीय सेना की 04-जेएके राइफल यूनिट के अनुसार, पाकिस्तानी सेना की 801 मजाहदीन पोस्ट और एलपी-1 पोस्ट से भारतीय सेना की छत्री पोस्ट को निशाना बनाया गया। गोलाबारी के दौरान किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। लेकिन सुरक्षा एजेंसियों ने आशंका जताई है कि इस हमले की आड़ में आतंकियों द्वारा घुसपैठ की कोशिश हो सकती है।

सीजफायर उल्लंघन की यह घटना पुंछ ज़िले के पीएस मेंढर और पीपी मनकोट क्षेत्र के अंतर्गत आती है। फायरिंग के तुरंत बाद ही नियंत्रण रेखा पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और क्षेत्र में गश्त और निगरानी तेज़ कर दी गई है।

सूत्रों का कहना है कि यह घटना ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तान की ओर से किया गया पहला सीजफायर उल्लंघन है, जो दर्शाता है कि सीमा पार से एक बार फिर से अशांति फैलाने की कोशिशें तेज़ की जा रही हैं।

Advertisement

भारतीय सेना की ओर से स्पष्ट कर दिया गया है कि किसी भी तरह की घुसपैठ या उकसावे का जवाब तत्काल और तीव्र रूप से दिया जाएगा। सेना की निगरानी टीम, ड्रोन और अन्य निगरानी उपकरणों की सहायता से पूरे क्षेत्र पर कड़ी नज़र रख रही है।

उल्लेखनीय है कि भारत और पाकिस्तान के बीच फरवरी 2021 में सीजफायर समझौता हुआ था, जिसके तहत दोनों देशों ने सीमा पर शांति बनाए रखने का वादा किया था। लेकिन समय-समय पर पाकिस्तान की ओर से ऐसे उल्लंघन होते रहे हैं, जो दोनों देशों के बीच तनाव को बढ़ाते हैं।

सीमा क्षेत्र के नागरिकों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं और सेना स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों में जुटी हुई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *