सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

मोदी के जन्मदिन पर स्वच्छता के 73 प्रहरी करेंगे विमान की सैर,रामलला के दर्शन कर प्रधानमंत्री की लंबी उम्र की करेंगे कामना

2 मिनट पढ़ें
मोदी के जन्मदिन पर स्वच्छता के 73 प्रहरी करेंगे विमान की सैर,रामलला के दर्शन कर प्रधानमंत्री की लंबी उम्र की करेंगे कामना

मोदी के जन्मदिन पर स्वच्छता के 73 प्रहरी करेंगे विमान की सैर,रामलला के दर्शन कर प्रधानमंत्री की लंबी उम्र की करेंगे कामना

Advertisement

मोदी के जन्मदिन पर स्वच्छता के 73 प्रहरी करेंगे विमान की सैर,रामलला के दर्शन कर प्रधानमंत्री की लंबी उम्र की करेंगे कामना

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर स्वच्छता के 73 प्रहरियों का विमान की सैर का सपना साकार होने जा रहा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्वी निगम के पूर्व महापौर श्याम सुंदर अग्रवाल की पहल से ये स्वच्छता प्रहरी 17 सितंबर को हवाई मार्ग से लखनऊ पहुंचेंगे। यहां उनका स्वागत उप्र के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवम सांसद राज्यसभा डॉक्टर दिनेश शर्मा करेंगे। इसके बाद ये सभी सड़क मार्ग से अयोध्या पहुंचेंगे और रामलला के दर्शन करेंगे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने इसकी कामना करने के साथ साथ उनकी लंबी
उम्र एवम स्वस्थ जीवन की कामना करेंगे।

इस यात्रा में 3 सफाई कर्मचारियों वह भी उड़ान भरने में शामिल है जिनका प्रयागराज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुंभ के मेले में सफाई व्यवस्था को अति उत्तम रखने सभी सफाई कर्मियों को सम्मान देते हुए सांकेतिक रूप से 5 कर्मचारियों के चरण धोकर सम्मान किया था श्याम सुंदर अग्रवाल ने बताया कि सभी कर्मचारियों को हवाई यात्रा के अलावा लखनऊ से एसी बस द्वारा अयोध्या लेकर जायेंगे जहां एसी कमरे इनके लिए बुक किए गए है सभी के ठहरने की व्यवस्था के साथ साथ तीनों समय भोजन की व्यवस्था,एक ट्रैवलिंग बैग,एक जोड़ी कपड़े, जूते एवम नहाने का साबुन, पेस्ट,ब्रश,तेल,शेविंग किट भी दी जाएगी।

Advertisement

श्याम सुंदर अग्रवाल ने बताया अब हम 73 सफाई कर्मचारी के सपने को साकार करने जा रहे है इनमें किसी ने भी अपने जीवन में आज तक हवाई यात्रा नहीं की है इन कर्मचारियों में अधिकतर वो कर्मचारी है जो सेवानिवृत्त हो चुके हैं या अभी संविदा पर कार्यरत हैं। इनके लिए हवाई जहाज में चढ़ना सपने जैसा ही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वंचितों के कल्याण के लिए कार्य रहे हैं। उनसे प्रेरणा लेकर उनके जन्मदिन पर यह पहल की गई है। इसके लिए कई समाजसेवी आगे गए हैं। उनके आर्थिक सहयोग से यह संभव हो पाया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव श्री दुष्यंत गौतम एवम प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा सफाई कर्मचारियों को गीता कॉलोनी से अपनी शुभकामनाएं देकर रवाना करेंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *