मुफ्त ऑपरेशन तो कराया ही कम्बल और गज्जक भी भेंट की 39 लोगो को : राजेश वर्मा
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : प्रगतिशील क्षत्रिय स्वर्णकार सभा द्वारा मेहंदीपुर बालाजी में कैंप लगाकर जिन 39 लोगों को मोतियाबिंद का ऑपरेशन करवाने के लिए दिल्ली लाया गया था जिनमें 32 महिलाएं एवं 7 पुरुष थे उनका सफलता पूर्वक ऑपरेशन करवाकर संस्था के अध्यक्ष राजेश वर्मा ने सभी को बस में बिठाकर विदा किया,संजय चौबेसा उनकी रास्ते में देखभाल करते हुए मेहंदीपुर बालाजी पहुंचाकर आयेंगे।

दिल्ली से विदा करने से पहले सभी को तारा नेत्रालय की संचालिका आस्था जैन ने पुष्प माला पहनाई एवं राजेश वर्मा ने सभी को कंबल,गजक एवं नगद राशि भेंट की ऑपरेशन करवाने वाली माताओं,बहनों एवं भाइयों ने राजेश वर्मा के ऊपर पुष्पवर्षा कर उन्हें आशीर्वाद दिया। राजेश वर्मा ने कहा मेरे माता पिता मेरे आदर्श है उन्हीं की प्रेरणा से मेरे सेवा के सभी कार्य पूर्ण हो हो रहे है,हम जिनकी सेवा करते है उनके आशीर्वाद से हमे हिम्मत मिलती है हम चाहते हैं ईश्वर हमे इतनी शक्ति दे कि हम जरूरतमंद लोगों की ज्यादा से ज्यादा सेवा कर पाए।
बाला जी से ऑपरेशन करवाने आए सत्यनारायण गुप्ता ने कहा मै ही नहीं ज्यादातर ऑपरेशन करवाने वाले पिछले 6 महीने कैंप का इंतजार कर रहे थे आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण हम ऑपरेशन नहीं करवा पा रहे थे राजेश जी ने हम सभी का सफलतापूर्वक ऑपरेशन करवाया एवं हमे सभी सुविधा भी दी ईश्वर इन्हें खूब तरक्की दें ताकि ये ज्यादा से ज्यादा सेवा कर पाए।



