सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

NIA ने बाटला हाउस से संदिग्ध आतंकी को दबोचा, दिल्ली में ISIS मॉड्यूल का खुलासा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

एनआईए को आज दिल्ली में बड़ी कामयाबी मिली है। एजेंसी ने दिल्ली से आईएसआईएस के कट्टर और सक्रिय सदस्य को बाटला हाउस से गिरफ्तार कर लिया है। NIA ने तलाशी अभियान चलाया और ISIS मॉड्यूल की गतिविधियों में कथित रूप से शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी का नाम मोहसिन अहदम है, जो बिहार का रहने वाला है। वह हाल ही में बटला हाउस इलाके में अपना ठिकाना बनाया था। जानकारी के मुताबिक, NIA को जांच के दौरान मोहसिन की सोशल मीडिया पर संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली थी। NIA को पता चला कि यह सोशल मीडिया प्लेटफार्म का इस्तेमाल कर ISIS का ऑनलाइन प्रोपेगेंडा फैला रहा है। साथ ही यह भी जानकारी मिली कि यह न सिर्फ पूरी तरह रेडिक्लाइज है, बल्कि ISIS का सक्रिय सदस्य भी है। बताया जा रहा है कि मोहसिन अहमद आसपास के लोगों पर नजर रखता था। मौका पड़ने पर लोगों को भड़काने की कोशिश करता था। अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिली है लेकिन गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसी पता लगाने की कोशिश करेगी कि आखिर मोहसिन अहमद का आगे का क्या प्लान था। मिली जानकरी के अनुसार जांच में पता चला कि वो अफगानिस्तान और सीरिया में मौजूद आईएसआईएस के कमांडरों से संपर्क में था और उनको क्रिप्टोकरेंसी के जरिए फंड भेजता था। NIA के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि मोहसिन अहमद ISIS के लिए भारत में फंडिंग करता था। जांच एजेंसी अब यह पता लगा रही है कि क्रिप्टोकरेंसी और हवाला के जरिए हुई ट्रांजेक्शन को किसने फंड किया। इसका हैंडलर कौन है और कहां बैठा है? यह आगे कहां पैसों की सप्लाई कर रहा था। किसके पास पैसा भेजा जा रहा था।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *