सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवालIndia vs Sri Lanka ODI: दिल्ली में नहीं होगा भारत-श्रीलंका का पहला वनडे, 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा मुकाबला, BCCI ने बदला वेन्यूExtortion Threat: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ की रंगदारी, अस्पताल मालिक को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIRDelhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

NEET Scam Delhi: सपनों के नाम पर ठगी, दिल्ली पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

2 मिनट पढ़ें

NEET Scam Delhi: सपनों के नाम पर ठगी, दिल्ली पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली में NEET परीक्षा से जुड़े एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा करते हुए Delhi Police Crime Branch ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह मेडिकल छात्रों को MBBS में दाखिले का झांसा देकर उनसे लाखों रुपये वसूल रहा था।

पुलिस के मुताबिक आरोपी प्रति छात्र 20 से 30 लाख रुपये की मांग करते थे और उन्हें भरोसा दिलाते थे कि वे परीक्षा पास करवा देंगे या सीधे एडमिशन दिला देंगे।

जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के पास से खाली चेक, मूल दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं। आरोपी नकली प्रश्न पत्र दिखाकर छात्रों को फंसाते थे और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करते थे।

इस कार्रवाई को इंस्पेक्टर सुनील कालखंडे, इंस्पेक्टर यशेंद्र सिंह और इंस्पेक्टर महिपाल सिंह की टीम ने अंजाम दिया, जो Satendra Mohan के निर्देशन में काम कर रही थी। पूरे ऑपरेशन की निगरानी Sanjeev Kumar Yadav ने की।

पुलिस का कहना है कि यह एक संगठित गिरोह है, जो लंबे समय से छात्रों को निशाना बना रहा था। अब इस गिरोह के नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के लिए आगे की जांच जारी है।

इस मामले ने छात्रों और अभिभावकों को सतर्क रहने का संदेश दिया है कि वे किसी भी तरह के शॉर्टकट या फर्जी वादों के झांसे में न आएं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *