सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

दीपावली की पूर्व संध्या पर मोहाली में जलाया गया दुनिया का सबसे बड़ा दीपक

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

पंजाब के मोहाली में हीरो होम्स में एक विश्व रिकॉर्ड बनाया,दुनिया का सबसे बड़ा दीया जला कर। यह लगभग 1,000 किलोग्राम स्टील से बनाया गया है और इसका व्यास 3.37 मीटर है। हीरो होम्स के 4,000 निवासियों सहित लगभग 10,000 नागरिकों ने इसके लिए लगभग 3,560 लीटर जैविक तेल में जमा किया। विशाल स्टेनलेस-स्टील दीया, गिनीज बुक्स ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड के आधिकारियों की मौजूदगी में जलाया गया। गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्डस के अनुसार, यह दीया 3,560 लीटर खाना पकाने के तेल से जलाया गया है और यह दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा दीया है। लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) के.जे. सिंह पीवीएसएम, एवीएसएम, पूर्व जीओसी पश्चिमी कमान ने दीप प्रज्‍जवलित किया। उन्होंने कहा, “यह एक अपरंपरागत घटना है जिसमें परंपरा के अनुसार दिवाली मनाने के दोहरे इरादे और एक महत्वपूर्ण सामाजिक संदेश फैलाने का प्रबंधन भी शामिल है। यह उचित है कि पंजाब, जिसने कई दशकों में सबसे अधिक संघर्ष देखा है, शांति के सबसे बड़े प्रतीक का स्थान है।” हीरो रियल्टी के सीएमओ आशीष कौल ने कहा, “दिवाली शांति और सद्भाव का प्रतीक है। क्षेत्र, भाषा, धर्म और अन्य सांस्कृतिक पंथों के बावजूद विभिन्न व्यक्तियों से दीया के लिए तेल एकत्र किया गया।” वहीं इस मौके पर हीरो रियल्टी के सीएमओ आशीष कौल ने कहा कि दिवाली शांति और सद्भाव का प्रतीक है। क्षेत्र, भाषा, धर्म और अन्य सांस्कृतिक पंथों के बावजूद विभिन्न व्यक्तियों से दीया के लिए तेल एकत्र किया गया। बता दें कि दिपावली के मौके पर अयोध्या में सबसे बड़ी दिपावली मनाई गई। जहां दिवाली के मौके पर राम की नगरी को सजाया गया और एक साथ 17 लाख दीयों को जलाने का रिकॉर्ड बनाया गया। इस दीये को जलाने से पहले उसमें करीब 3,560 लीटर तेल भरा गया। यह तेल विभिन्न तरह के बीजों से बने थे। मतलब कि पूरी तरह से जैविक तेल। इतना ज्यादा तेल जुटाना किसी एक व्यक्ति के बस का तो था नहीं। इसलिए इसमें हीरो होम्स के लगभग 4,000 निवासियों सहित 10,000 से अधिक नागरिकों ने योगदान दिया

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *