सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 24 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Indian Arts Foundation: इंडियन आर्ट्स फाउंडेशन द्वारा किया गया कवि सम्मेलन का आयोजन : संजीव शर्माMCD New Guidelines: चौथी मंजिल और उससे ऊपर नहीं चल सकेंगे गेस्ट हाउस निगम नें लिया उचित फैसला श्री दत्त शर्माFriends Colony Industrial Area: फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में विकास कार्यों के लिए उद्यमियों ने विधायक संजय गोयल का जताया आभारYamuna Cleaning Delhi: यमुना की स्वच्छता के लिए लगातार प्रयासरत है ट्रिपल इंजन सरकार : प्रवेश शर्माWard Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबा

धमकी भरा खत मिलने के बाद सलमान खान के घर पहुंची मुंबई पुलिस, गैंगस्टर लॉरेन्स बिश्नोई से पूछताछ जारी

3 मिनट पढ़ें
धमकी भरा खत मिलने के बाद सलमान खान के घर पहुंची मुंबई पुलिस, गैंगस्टर लॉरेन्स बिश्नोई से पूछताछ जारी

धमकी भरा खत मिलने के बाद सलमान खान के घर पहुंची मुंबई पुलिस, गैंगस्टर लॉरेन्स बिश्नोई से पूछताछ जारी

Advertisement

सलमान खान के घर के बाहर मिले धमकी के खत के सिसलिसे में दिल्ली पुलिस ने लॉरेन्स बिश्नोई से पूछताछ कर रही है। इस वक्त लॉरेन्स बिश्नोई स्पेशल सेल की कस्टडी में है। सलमान खान के घर के बाहर से मिले धमकी भरे लैटर में लिखा था तेरा मुसेवाला बना देंगे, ये पत्र सलमान खान और सलीम खान के नाम से था। अब इस मामले पर जांच कि जा रही है कि क्या वाकई लॉरेन्स गैंग ने ये लैटर भेजा या उसका नाम लेकर किसी और ने भेजा था। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने सलमान खान की सुरक्षा और बढ़ा दी है।

सलमान और सलीम खान को उनका हाल सिद्धू मूसेवाला जैसा करने की धमकी

आपको बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को एक धमकी भरा पत्र मिला है। बांद्रा पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्टस की मानें तो यह धमकी भरा खत बांद्रा के बैंडस्टैंड प्रोमेनाड में मिला है। सलमान के पिता सलीम खान के गार्ड को ये लेटर उस जगह मिला, जहां सलीम अपनी मॉर्निंग वॉक के बाद रोज जाकर बैठते हैं। बताया जा रहा है कि इस लेटर में सलमान और सलीम खान को उनका हाल सिद्धू मूसेवाला जैसा करने की धमकी दी गई है।

लॉरेन्स बिश्नोई गैंगस्टर का मूसेवाला की हत्या में नाम आया

पत्र में लिखा है, “तुम्हारा हाल सिद्धू मूसेवाला जैसा कर देंगे। बता दें कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद मुंबई पुलिस ने पिछले दिनों सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी थी। जिस लॉरेन्स बिश्नोई गैंगस्टर का मूसेवाला की हत्या में नाम आया है, उसी बिश्नोई ने सलमान खान को 2008 में जान से मारने की धमकी दी थी। यही कारण है कि मुंबई पुलिस ने सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी है। मुंबई पुलिस के फैसले के बाद अब सलमान के साथ उनकी प्राइवेट सिक्योरिटी के साथ पुलिस के कुछ सिपाही भी साथ रहेंगे।

Advertisement

विश्नोई का सबसे महत्वपूर्ण मोहरा और गैंगस्टर काला जठेड़ी का गुरु नरेश शेट्टी

फिल्म रेडी की शूटिंग के दौरान लॉरेन्स विश्नोई ने अपने गुर्गों के जरिए सलमान पर हमले पर प्लान तैयार किया था। हालांकि शूटरों को मनमाफिक हथियार न मुहैया होने के चलते यह प्लान फेल हो गया। विश्नोई का सबसे महत्वपूर्ण मोहरा और गैंगस्टर काला जठेड़ी का गुरु नरेश शेट्टी ही वो शख्स है, जिसे सलमान खान को मारने का प्लान सौंपा गया था।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *