सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

मुकेश बंसल नें अपने जन्मदिन को बनाया यादगार,सैकड़ों निगम कर्मियों के साथ किया भोजन

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

मुकेश बंसल नें अपने जन्मदिन को बनाया यादगार

  * सैकड़ों निगम कर्मियों के साथ किया भोजन

Advertisement

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) : कर्दम पुरी वार्ड से भारतीय जनता पार्टी के निगम पार्षद मुकेश बंसल को एक नेकदिल तथा धार्मिक इंसान माना जाता हैं | राजनीति के साथ-साथ धार्मिक तथा सामाजिक गतिविधियों में अक्सर उनकी भागीदारी रहती है | स्थानीय लोग उन्हें नेता कम सामाजिक व्यक्ति के रूप में अधिक जानते है | जनहित का कोई भी मौका वे नहीं चूकते ,अपने विरोधियों को भी अपने साथ लेकर चलना उनकी आदत में शुमार है | शायद इसी वजह से
मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र से भी वे निगम चुनाव में सब पर भारी पड़े |

आप सोच रहे होंगे आज हम उनकी इतनी तारीफ़ क्यों कर रहे है ,उन्होंने काम ही कुछ ऐसा किया है जिसका जिक्र किया जाना चाहिए | अपना  जन्मदिन  उन्होंने नगर निगम के स्वच्छता प्रहरियों और अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर मनाया जन्मदिन के उपलक्ष में सभी कर्मचारियों का सम्मान किया, सुरुचि भोजन की व्यवस्था की और सभी के साथ मिलकर सहभोज किया और श्री बाला जी महाराज की असीम कृपा से शाम 4 बजे से सुन्दर कांड का भव्य आयोजन बृज बिहारी दास जी महाराज द्वारा किया.  सभी अतिथियों ने सुन्दर कांड के पाठ का आनंद लिया एवं पाठ के उपरांत भोजन प्रसाद ग्रहण किया. कार्यक्रम में दिल्ली भाजपा के प्रदेश, ज़िले और मंडल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं सहित वैश्य चेतना परिषद ,अग्रवाल सेवा संघ के सभी सदस्य और समाज के गणमान्य व्यक्तियों के साथ राजनीतिक क्षेत्र की पक्ष और विपक्ष की अनेकों विभूतियां शामिल हुईं और मुकेश बंसल को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *