सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

सर्दी के मौसम में ज्यादातर सांप -अजगर नहीं खाते खाना

3 मिनट पढ़ें
अजगर

सर्दी के मौसम में ज्यादातर सांप -अजगर नहीं खाते खाना

Advertisement

सर्दी के मौसम में ज्यादातर सांप -अजगर नहीं खाते खाना

* हर रोज खाना नहीं खाते सांप

– रविन्द्र कुमार –

नई दिल्ली ,चिड़ियाघर घूमने के लिए जाने वालों के लिए अच्छी खबर है।अजगर, कोबरा जैसे सरीसृप 6 महीने की सर्दी की नींद से जाग गए हैं। इनके जागने के पश्चात अब चिड़ियाघर के रेप्टाइल हाउस को टूरिस्टों के लिए खोल दिया गया है। अब चिड़ियाघर में लोग इनका दीदार कर सकेंगे। जिसमें पाइथन, कोबरा और अन्य सांप हैं। सांप ठंड के मौसम में छुप जाते हैं और अब वे गर्मी आते ही सक्रिय हो गए हैं। दर्शकों को 12 से 15 फीट लंबा अजगर देखने का मौका मिलेगा।

Advertisement

दिल्ली चिड़ियाघर सरीसृप घर में 14 कमरों में विभिन्न प्रजाति के सांप हैं। विजिटर्स के देखने के लिए कमरों में शीशे लगे हुए हैं। ज़ू में कुल 25 सांप है। उनमें अजगर 10 कमरों में हैं। जहरीला कोबरा एक कमरे में हैं। पानी के सांप की 2 प्रजातियां हैं (रेड/सामान्य) उन्हें 5 कमरों में रखा गया है। छिपकली प्रजाति की गोह (मॉनिटर लिजर्ड) 2 कमरों में हैं। रेप्टाइल हाउस में विजिटर 60 कछुओं को भी देख सकेंगे। ज़ू क्यूरेटर डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि सांप ‘कोल्ड बल्डेड एनिमल’ होते हैं। इनके शरीर का तापमान वातावरण के साथ बदलता है। ठंड में इनके शरीर की गतिविधियां न्यूनतम हो जाती है। इनके लिए ठंड सबसे अप्रिय मौसम है। यह खाना भी नहीं खाते हैं। ठंड के दिनों में यह छिप जाते हैं। दिखाई नहीं देते हैं। अब हमने मार्च के दूसरे सप्ताह से इन्हें खाना देना शुरू किया है सांप हर रोज खाना नहीं खाते हैं। वे हफ्ते या 10 दिन में एक बार खाना खाते हैं। शेष दिन उसे पचाने में लगे रहते हैं। ज़ू में सांपों को जिंदा चूजे और खरगोश खिलाने की व्यवस्था की गई है।

डॉ मनोज कुमार ने बताया कि इसमें कुल 25 सांप है। इनमें 10 अजगर, 1 कोबरा, 1 वाटर स्नेक, रेड सैंड बोआ और कॉमन सैंड बोआ शामिल हैं। इन सांपों को अलग-अलग कमरों में रखा गया है। साथ ही 2 कमरों में छिपकली प्रजाति की गोह (मॉनिटर लिजर्ड) भी हैं। इसके अलावा चिड़ियाघर घूमने के लिए आने वाले दर्शक रेप्टाइल हाउस में अलग-अलग प्रजाति के कछुओं को भी देख पाएंगे। गौरतलब है कि ज़ू प्रशासन ने हमेशा की तरह अक्टूबर में रेप्टाइल हाउस को दर्शकों के लिए बंद कर दिया था। सांपों के संरक्षण के लिए बड़ी मात्रा में उनके बड़े कमरों में पुआल बिछा दिया गया था। अब गर्मी बढ़ने पर सांपों में हरकत आई है। गर्मी के साथ ही उनकी गतिविधियां भी तेज हो जाती है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *