Home कुछ हटके मन की बात प्रोग्राम में मनाया विधायक अजय महावर का जन्मदिन

मन की बात प्रोग्राम में मनाया विधायक अजय महावर का जन्मदिन

0
148
अजय महावर
मन की बात प्रोग्राम में मनाया विधायक अजय महावर का जन्मदिन

मन की बात प्रोग्राम में मनाया विधायक अजय महावर का जन्मदिन

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम घोंडा विधानसभा के तहत भजपुरा वार्ड के सुदामापुरी क्षेत्र में आयोजित किया गया | कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता तथा स्थानीय लोग शामिल हुए तथा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा | इस मौके पर घोंडा विधानसभा से विधायक अजय महावर ,वरिष्ठ भाजपा नेता हरीश शर्मा ,कार्यक्रम के आयोजक तथा मन की बात कार्यक्रम के जिला संयोजक ठाकुर विनोद जायस सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे |

संयोग से आज विधायक अजय महावर का जन्मदिन भी था | कार्य्क्रतों को जब यह पता चला तो कार्यक्रम के पश्चात उनका जन्मदिन भी धूमधाम से मनाया गया,केक काटा गया तथा श्री महावर की दीर्घायु की कामना की गई | कार्यक्रम की भव्यता देख विधायक महावर गदगद हो गए |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here