सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

सुबह 6 बजे दिवाली के दिन चलेगी मेट्रो, जानें- अंतिम मेट्रो कब होगी रवाना? 

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

दिवाली के दिन सुबह 6 बजे से चलेगी मेट्रो, जानें- अंतिम मेट्रो कब होगी रवाना? 

Diwali 2023 DMRC Delhi Metro Timings Revised For Sunday Check Parking  Details | Diwali Delhi Metro Timings: दिवाली के दिन सुबह 6 बजे से चलेगी  मेट्रो, जानें- अंतिम मेट्रो कब होगी रवाना?

डीएमआरसी (DMRC) ने सोशल मीडिया पर मेट्रो की टाइमिंग को लेकर सभी से जानकारी साझा की है. 12 नवंबर को लोग रात 10 बजे तक ही मेट्रो सेवा का लाभ उठा पाएंगे.

इस बार दीपावली 12 नवंबर को देशभर में धूमधाम से मनाया जाएगा. इस अवसर पर सभी लोग अपने घर पहुंचने के लिए जल्दी में होते हैं. दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और आसपास के शहरों में काम कर रहे लोग भी अपने घरों पहुंचना चाहेंगे. इस बात को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो ने ट्रेन की टाइमिंग में बदलाव किया है. ऐसे में दीवाली के दिन रात में ड्यूटी समाप्त कर घर पहुंचने वालों के लिए एक बड़ी खबर है. इस खबर को जानना सभी के लिए जरूरी है. बदलाव की जानकारी न होने पर आपको घर तक पहुंचने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट एक्स के जरिए मेट्रो की टाइमिंग को लेकर सभी से जानकारी साझा की है. दिल्ली मेट्रो के मुताबिक रविवार यानी दीपावली के दिन मेट्रो की सभी लाइनों व सेक्शनों पर मेट्रो ट्रेन सेवाएं सुबह 6 बजे बजे से और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर सुबह 4 बजकर 45 बजे से शुरू होंगी। दिवाली त्योहार के कारण 12 नवंबर को आखिरी मेट्रो ट्रेन सेवा एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित सभी लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों से रात 10 बजे शुरू होगी।

Advertisement

सामान्य दिनों में मेट्रो की देर रात आखिरी सेवा 11 बजे रात में अपने गंतव्य के लिए रवाना होती है. जबकि दिवाली के दिन आखिरी सेवा एक घंटा पहले यानी 10 बजे ही अपने गंतव्य के लिए रवाना होगाी. यानी आप दिवाली के दिन रात के समय मेट्रो से घर पहुंचना चाहते हैं कि हर रोज की तरह 11 बजे के बदले रात 10 बजे तक ही मेट्रो सेवा का लाभ उठा सकते हैं.

दिल्ली मेट्रो ने बढ़ाए यात्रियों के फेरे

बता दें कि दिल्ली मेट्रो ने दिल्ली एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के खतरे को देखते हुए यात्रियों के सुविधा के लिए मेट्रो ट्रेनों के 40 अतिरिक्त फेरे बढ़ा दिए थे. 25 अक्टूबर को 40 तो 3 नवंबर को 20 और अतिरिक्त फेरे बढ़ाए गए हैं. वर्तमान में दिल्ली मेट्रो की ट्रेनें 60 अतिरिक्त फेरे रोज लगा रही हैं. डीएमआरसी ने ये फैसला गंभीर प्रदूषण संकट के मद्देनजर उठाया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *