Malviya Nagar fire: मालवीय नगर में हुए अग्निकांड से दिल्ली सरकार और प्रशासन दोनों सवालों के कटघरे में : महेंद्र भास्कर
नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर के हौज रानी इलाके में स्थित होटल में बुधवार की सुबह सुबह आग लग गई जिसमें 21 जाने चली गई और अनेक लोग घायल हो गए। इसी विषय पर बात करते हुए करोल बाग जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र भास्कर ने कहा कि दिल्ली सरकार की लापरवाही और सुस्त प्रशासन के कारण हुआ यह हादसा। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार हर बात पर सिर्फ बड़े बड़े वादे ही करती है, धरातल पर कुछ नहीं करती और प्रशासन तो बिल्कुल सुस्त और ढीला है जिसे यह ही नहीं पता कि किस होटल के पास फायर एनओसी है और किस पर नहीं।
श्री भास्कर ने कहा कि दिल्ली सरकार इस हादसे की जिम्मेदारी क्यों नहीं लेती, क्यों चुप बैठी है? यह दर्दनाक हादसा दिल्ली सरकार के ऊपर बहुत बड़ा सवाल खड़ा करता है, दिल्ली में भाजपा की सरकार है और यह सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि वह राज्य को सही तरह से चलाएं, अगर किसी राज्य में इतना बड़ा हादसा होता है जिसमें कई लोगों की जान चली जाती है तो एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते मेरा पूरा फर्ज बनता है कि मैं सरकार से सवाल करूं और यह सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि वह सभी सवालों का जवाब दे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बीते कुछ दिनों में आग लगने की कई घटना सामने आई है, मैं दिल्ली सरकार से सवाल पूछता हूं कि सरकार ने उन पर क्या एक्शन लिया? किन कारणों से वह घटना हुई? श्री भास्कर ने कहा कि सिर्फ झूठे वादे करने से सरकार नहीं चलती, अपनी हर गलती के लिए दूसरों को जिम्मेदार ठहराने से सरकार नहीं चलती।



