सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

महाराष्ट्र की तरह दिल्ली में भी डंका बजेगा भाजपा का : मुकेश बंसल

3 मिनट पढ़ें
मुकेश बंसल

महाराष्ट्र की तरह दिल्ली में भी डंका बजेगा भाजपा का : मुकेश बंसल

Advertisement

महाराष्ट्र की तरह दिल्ली में भी डंका बजेगा भाजपा का : मुकेश बंसल

-शिवा कौशिक –

नई दिल्ली ,महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में महायुती गठबंधन (भाजपा, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार के एनसीपी गुट) ने शानदार जीत दर्ज की है। बीजेपी ने महाराष्ट्र में इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज़ की। वहीं, विपक्षी महाविकास आघाडी अपने न्यूनतम स्कोर पर सिमट गई। महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों में से महायुति 228, महाविकास आघाडी 47 और अन्य 13 सीटें जीतने में सफल रहे। महायुति में बीजेपी ने जहां 132 सीटें जीतीं, वहीं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में पहला विधानसभा चुनाव लड़ रही शिवसेना ने 55 सीटें और अजित पवार की एनसीपी ने 41 सीटों पर जीत दर्ज़ की।

Advertisement

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों पर बात करते हुए कर्दमपुरी वार्ड के निगम पार्षद मुकेश बंसल ने कहा कि जिस तरह से महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत हुई है ठीक उसी तरीके से दिल्ली के आगामी विधानसभा चुनाव में भी भाजपा की ही जीत होगी। मुकेश बंसल ने कहा कि पूरा देश नरेंद्र मोदी के शासन से खुश है, नरेंद्र मोदी और भाजपा के द्वारा लागू की जा रही नीतियों से और योजनाओं से पूरे देश की जनता को लाभ मिल रहा है और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक शक्तिशाली देश बन रहा है। मुकेश बंसल ने कहा कि पूरे देश की जनता को नरेंद्र मोदी के ऊपर, भारतीय जनता पार्टी के ऊपर पूरा विश्वास है तभी तो महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे एकतरफ़ा रहे हैं और ठीक इसी तरीके से दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे भी एकतरफ़ा ही रहेंगे क्योंकि पिछले 10 वर्षों से दिल्ली की जनता पीड़ित है, दिल्ली की जनता परेशान है क्योंकि जिस आम आदमी पार्टी को दिल्ली की जनता ने दिल्ली की सत्ता पर बिठाया था वह आम आदमी पार्टी एक लालची और भ्रष्टाचारी पार्टी निकली जिसके मंत्रियों ने, जिसके नेताओं ने और यहां तक कि जिसके मुखिया अरविंद केजरीवाल तक ने दिल्ली की जनता के लिए विकास का कोई काम नहीं किया बल्कि अपनी जेबों को भरने का काम किया।

मुकेश बंसल ने कहा कि आज दिल्ली की जनता भारतीय जनता पार्टी की तरफ एक उम्मीद से देख रही है, पूरी दिल्ली की जनता को यह उम्मीद है कि जिस तरीके से पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी ने एक से बढ़कर एक योजनाएं लागू की है, पूरे देश की जनता के लिए हित में काम किए हैं ठीक उसी तरीके से भारतीय जनता पार्टी ही दिल्ली में बेहतरीन योजनाओं को लागू कर सकती है और दिल्ली की जनता के हित में काम कर सकती है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *