सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Air Pollution: करोड़ों रुपये खर्च के बावजूद प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं: डॉ. एम. एल. भास्करChhath Puja Preparation: छठ महापर्व से पहले ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी दिल्ली सरकार: दीपक गाबाCongress Rally: रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की रैली को सफल बनाने का महेंद्र भास्कर ने किया आह्वानGhaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफाDelhi-Mumbai Expressway Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस में घुसी कार, पति-पत्नी और 12 साल की बेटी की मौत; दो बच्चे गंभीर घायलDelhi Robbery: लाहौरी गेट में दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कर्मचारियों को धमकाया; CCTV खंगाल रही पुलिसDelhi Lawyers Strike: ACP और SHO के तबादले के बाद वकीलों की हड़ताल खत्म, शिकायतों की जांच के लिए तय हुई समयसीमा

क्या 2025 में शादी करेंगे तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा? एक्ट्रेस ने रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी

3 मिनट पढ़ें
तमन्ना भाटिया

क्या 2025 में शादी करेंगे तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा? एक्ट्रेस ने रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी

Tamannah Bhatia Break Silence On Marriage:  बॉलीवुड लवबर्ड्स तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा अक्सर एक साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आते हैं. दोनों को इवेंट्स पर भी साथ देखा जाता है. वहीं अब फैंस दोनों की  शादी का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि इस जोड़ी ने अभी तक अपनी शादी की प्लानिंग को लेकर कुछ भी खुलासा नहीं किया है. लेकिन तमन्ना भाटिय़ा ने अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपनी वेडिंग प्लानिंग पर चुप्पी तोड़ी है.

तमन्ना भाटिया ने शादी की प्लानिंग पर तोड़ी चुप्पी
दरअसल हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत के दौरान तमन्ना ने कहा, “शादी भी हो सकती है, क्यों नहीं?” एक्ट्रेस ने आगे कहा, “मेरे लिए, शादी और करियर के बीच कोई कनेक्शन नहीं है. मैं महत्वाकांक्षी हूं और शादी के बाद भी अभिनय जारी रखूंगी.” हालांकि अभिनेत्री ने विजय के साथ अपनी शादी के बारे में डिटेल्स देने से परहेज किया, लेकिन तेलुगु 123 की रिपोर्ट के मुताबिक कपल के करीबी सूत्रों की से पता चला है कि ये जोड़ी 2025 में शादी करने की प्लानिंग कर रही है.

विजय और तमन्ना मुंबई में तलाश रहे अपार्टमेंट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, तमन्ना और विजय शादी के बाद मुंबई में बसने के लिए अपार्टमेंट तलाश रहे हैं. हालाँकि, इस मामले पर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं सामने आई है, लेकिन रिपोर्टों के अनुसार यह जोड़ा वास्तव में शादी की ओर एक कदम आगे बढ़ा रहा है.

 

 

फिल्म के सेट पर विजय-तमन्ना को हो गया था प्यार
बता दें कि विजय और तमन्ना को लस्ट स्टोरीज़ 2 के सेट पर प्यार हो गया और इस जोड़ी ने अपने अफेयर को नहीं छिपाया. दोनों अक्सर पब्लिकली एक दूसरे पर प्यार लुटाते हुए नजर आते हैं.वहीं बॉयफ्रेंड विजय के साथ फ्यूचर में किसी फिल्म में काम करने के बारे में बात करते हुए, तमन्ना ने कहा, “क्यों नहीं? अगर हमें कोई अच्छा प्रोजेक्ट मिलता है तो विजय और मैं उसे करना पसंद करेंगे.”

तमन्ना-विजय वर्क फ्रंट
इस बीच, वर्क फ्रंट की बात करें तो  तमन्ना को आखिरी बार स्त्री 2 के डांस नंबर ‘आज की रात’ में देखा गया था. अब एक्ट्रेस की 29 नवंबर को नेटफ्लिक्स क्राइम ड्रामा सिकंदर का मुकद्दर रिलीज होने जा रही है. नीरज पांडे द्वारा निर्देशित फिल्म में अविनाश तिवारी और जिमी शेरगिल भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. वहीं  विजय वर्मा को आखिरी बार आईसी 814: द कंधार हाईजैक में देखा गया था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *