सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

रेलवे स्टेशन पर आए तेंदुए के शावक, 2 दिन तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

2 मिनट पढ़ें
रेलवे स्टेशन पर आए तेंदुए के शावक, 2 दिन तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

रेलवे स्टेशन पर आए तेंदुए के शावक, 2 दिन तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

Advertisement

रेलवे स्टेशन पर आए तेंदुए के शावक, 2 दिन तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

राजस्थान के राजसमंद में देवगढ़ रेलवे स्टेशन के अंदर 2 पैंथर शावकों के आने से दहशत फैल गई। पैंथर ने एक घंटे तक रेस्क्यू टीम को मशक्कत करवाई। दरअसल रेलवे स्टेशन के पास बनी पुलिया के नीचे दो शावक थे। टीम के पहुंचने पर एक शावक जंगल की तरफ भाग गया जबकि दूसरा रेलवे स्टेशन के अंदर घुस आया। बड़ी मुश्किल से शावक जाल में फंसा और उसे जंगल में छोड़ा गया।

Advertisement

रेलवे स्टेशन पर तेंदुए के शावक को देख हड़कंप मच गया

रेलवे स्टेशन पर तेंदुए के शावक को देख हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले मादा पैंथर अपने दो शावकों को देवगढ़ रेलवे स्टेशन के पास पुलिया के नीचे छोड़ कर चली गई थी। अंदर से इन शावकों के गुर्राने की आवाज आती रही, कोई मरा हुआ जानवर भी अंदर था इसलिए गंध भी आ रही थी। रेस्क्यू टीम ने रविवार को पूरा दिन शावकों को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन दोनों शावक बाहर नहीं आए। यह शावक बाहर निकलते और वापस अंदर चले जाते थे। रेलवे स्टेशन के अंदर जब शावक घिर गया तो वो एक कोने में दुबकर कर बैठ गया। वन कर्मचारियों ने जाल लगाकर शावक को पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *