सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

पर्याप्त नींद की कमी बन सकती है शॉर्ट टर्म मेमोरी की वजह : डॉ.दीपक कुमार

3 मिनट पढ़ें
डॉ.दीपक कुमार

पर्याप्त नींद की कमी बन सकती है शॉर्ट टर्म मेमोरी की वजह : डॉ.दीपक कुमार

Advertisement

पर्याप्त नींद की कमी बन सकती है शॉर्ट टर्म मेमोरी की वजह : डॉ.दीपक कुमार

* समस्या को लेना चाहिए गम्भीरता से

– रविन्द्र कुमार –

नई दिल्ली , किसी दिन नींद न आए तो व्यक्ति दिनभर थका हुआ और निराश महसूस करता है। कई बार नींद पूरी न होने पर सिर में दर्द महसूस होता है। पर्याप्त नींद हर किसी के लिए आवश्यक होती है। पर्याप्त नींद न लेने से शॉर्ट टर्म मेमोरी लॉस की समस्या हो सकती है, जिसमें व्यक्ति को हाल की घटनाओं को याद रखने में कठिनाई होती है। इसके प्रमुख कारणों में नींद की कमी, डिप्रेशन, मस्तिष्क में ऑक्सीजन की कमी, शराब या नशे की लत, और बढ़ती उम्र शामिल हैं। इस समस्या से निपटने के लिए नियमित और पर्याप्त नींद लेना, योग और मेडिटेशन करना, मेमोरी गेम्स खेलना, सोने से पहले किताबें पढ़ना और हल्का संगीत का सुनना सहायक हो सकता है।

Advertisement

यदि लक्षण गंभीर हों, तो न्यूरोलॉजिकल उपचार आवश्यक है। इहबास के साइकेट्रिक विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. दीपक कुमार के मुताबिक नींद न आने से व्यक्ति को कई तरह की बीमारियों और न्यूरोलॉजिकल समस्या का सामना करना पड़ सकता है। 6 घंटे से कम सोने वाले व्यक्ति को शॉर्ट टर्म मेमोरी लॉस की समस्या हो सकती है। कम नींद लेने से याददाश्त बनाने और भविष्य में इन बातों को याद करने में कठिनाई होती है। हालांकि नींद की कमी हर किसी को प्रभावित नहीं करती लेकिन इसका आपके दिमाग पर प्रभाव जरूर पड़ता है। शॉर्ट टर्म मेमोरी लॉस की समस्या को यदि गंभीरता से न लिया जाए तो व्यक्ति लॉन्‍ग टर्म मेमोरी लॉस की समस्या का शिकार हो सकता है। ऐसे में इसके कारणों और उपायों के बारे में जानना बेहद जरूरी है। उसके दुष्प्रभाव के बारे में डॉक्टर दीपक कुमार बताते हैं कि शॉर्ट टर्म मेमोरी लॉस एक ऐसी न्यूरोलॉजिकल स्थिति है जिसमें व्यक्ति को कुछ याद नहीं रहता। हालांकि ये समस्या कुछ देर के लिए ही होती है। बाद में व्यक्ति को सब याद आ जाता है और वह सामान्‍य महसूस करता है।

शॉर्ट टर्म मेमोरी लॉस के चलते व्यक्ति को चीजें याद करने में परेशानी हो सकती है साथ ही वह थका हुआ और बीमार महसूस कर सकता है। नींद की कमी से दिमाग को रेस्ट करने का मौका नहीं मिलता,जिससे वह थका हुआ महसूस करने लगते हैं। ऐसी स्थिति में याददाश्त का कमजोर होना स्वाभाविक है। इससे तनाव और डिप्रेशन होता भी होने लगता है । डिप्रेशन की वजह से चीजों को याद करने में कठिनाई आ सकती है। नींद की कमी की वजह से ब्रेन को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन प्राप्त नहीं हो पाता। जिसकी वजह से व्यक्ति की याददाश्त प्रभावित हो सकती है। अधिक और नियमित रूप से शराब और नशे का सेवन करना आपकी नींद और याददाश्त दोनों की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकता है। उम्र बढ़ने के साथ व्यक्ति की नींद काफी कम हो जाती है। साथ ही उम्र के साथ चीजों को याद रखना भी मुश्किल हो जाता है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *