सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Kiara Advani: फिल्म प्रमोशन के दौरान कियारा आडवाणी ने सुशांत सिंह राजपूत को किया याद, बोलीं- बस 2 घंटे सोते थे सुशांत

2 मिनट पढ़ें
Kiara Advani: फिल्म प्रमोशन के दौरान कियारा आडवाणी ने सुशांत सिंह राजपूत को किया याद, बोलीं- बस 2 घंटे सोते थे सुशांत

Kiara Advani: फिल्म प्रमोशन के दौरान कियारा आडवाणी ने सुशांत सिंह राजपूत को किया याद, बोलीं- बस 2 घंटे सोते थे सुशांत

Advertisement

 

फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ 20 मई को रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इसके प्रमोशन में जुटी हुई हैं। इस दौरान कियारा ने अपने को-स्टार और दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बात की। बता दें, फिल्म एम.एस.धोनी में सुशांत और कियारा ने साथ काम किया था। फिल्म में दोनों ही स्टार्स की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। अब एक्ट्रेस ने सुशांत सिंह राजपूत की जिंदगी से जुड़े कई राज खोले और बताया कि एक्टर सिर्फ 2 घंटे सोया करते थे। कियारा आडवाणी ने सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बात करते हुए बताया कि उनका दिमाग काफी तेज था। वो अपने पास एक डायरी रखा करते थे, जिसमें उन्होंने धोनी की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लिखा था।

कियारा ने बताया कि सुशांत सिंह राजपूत दिन में सिर्फ दो घंटे सोया करते थे

सुशांत अपना रोल निभाने से पहले उसके बारे में अच्छे से रिसर्च करते थे और सबकुछ याद रखते थे। कियारा ने बताया कि सुशांत सिंह राजपूत दिन में सिर्फ दो घंटे सोया करते थे और अगले दिन शूटिंग के आ जाते थे। कियारा ने बताया कि मुझे हैरानी होती थी सिर्फ दो घंटे सोकर भी वो इतना एक्टिव कैसे रहते थे। एक बार हमने बात की तब सुशांत ने कहा था कि मानव शरीर को सिर्फ दो घंटे की नींद ही काफी होती थी। इससे ही बॉडी पूरे दिन आराम से चल सकती है। बता दें, सुशांत सिंह राजपूत की ‘एम.एस.धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ साल 2016 में रिलीज हुई थी।

Advertisement

सुशांत सिंह राजपूत जून, साल 2020 में दुनिया को अलविदा कह गए

फिल्म में सुशांत की एक्टिंग को काफी सराहा गया था और एक्टर को इसके लिए बेस्ट एक्टर का स्क्रीन अवार्ड भी मिला था। इसके बाद सुशांत ने छिछोरे, सोनचिरैया, केदारनाथ शुद्ध देसी रोमांस जैसी कई अच्छी फिल्मों में काम किया। सुशांत सिंह राजपूत जून, साल 2020 में दुनिया को अलविदा कह गए। उन्होंने सुसाइड किया था और उनकी मौत से हर कोई हैरान था। उनकी मौत की कई दिनों तक जांच भी चली लेकिन इसमें कुछ खास सामने नहीं आया। सुशांत के फैन्स आज भी उन्हें याद करते हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *