सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

इंदौर से खंडवा जा रही बस नदी में गिरी, एक यात्री की मौत, 30 घायल

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में एक बड़े सड़क हादसे की सूचना मिल रही है। खंडवा से इंदौर जा रही एक यात्री बस सनावद-धनगांव के बीच एक नदी में जा गिरी। इसमें दो यात्री की मौत हो गई और 20 से अधिक घायल बताए जा रहे हैं। हादसे में शिक्षिका और एक अन्य यात्री की मौत हो गई और 23 यात्री घायल हो गए। इन्हें धनगांव और सनावद के अस्पताल में भर्ती किया गया है। शिक्षिका स्कूल से घर लौट रही थी। बस में 40 से अधिक यात्री थे। ये सनावद, बड़वाह, चैनपुर, इंदौर और खंडवा क्षेत्र के हैं। घटना के बाद हर तरफ हड़कंप मच गया और मौके पर पुलिस और एंबुलेंस भी पहुंच गई है और रेस्क्यू का कार्य लगातार जारी है। मिली जानकारी के अनुसार राम श्री बस सर्विस की बस खंडवा से इंदौर की और जा रही थी। धनगांव के पास एक नाले पर बनी पुलिया पर अचानक पलट गई। बस के गिरने की आवाज़ सुनकर हर तरफ हड़कंप मच गया और आस पास लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। बस के पलटने से बस में बैठेयात्री घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बस में लगभग 60 यात्री सवार थे। हादसे के बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने हादसे का शिकार हुए लोगों की मदद कर उन्हें बस से बाहर निकाला । सूचना मिलते ही प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मोके पर पहुँच गए। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है। लोगो की मदद से घायलो को बाहर निकल कर नजदीक के अस्पताल पहुँचाया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल लोगों को खंडवा जिला अस्पताल और सनावद के सरकारी अस्पताल भेजे जाने की भी जानकारी मिली है। यह हादसा क्यों और कैसे हुआ इसका पता लगया ज रह है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *