सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

कुणाल कामरा ने कहा- कंगना को लगता है धर्मा प्रोडक्शन केंद्र सरकार के अधीन है

2 मिनट पढ़ें

अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई। फिल्म को लेकर पहले से ही बज बनाया गया था कि फिल्म ने आरआरआर की एडवांस बुकिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। लगभग 2 लाख लोगों ने फिल्म देखने के लिए एडवांस टिकट बुक करवाएं हैं। रिलीज के दूसरे दिन ही धर्मा प्रोडक्शन की तरफ से फिल्म की कमाई के आंकड़े जारी किए जाने लगे हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर दावा किया जा रहा है कि मेकर्स की तरफ से जो आंकड़े जारी किए हैं वह विवादित है। हॉल खाली पड़े हुए हैं। टिकटे नहीं बिक रही हैं। आसानी से फिल्म की टिकट उपलब्ध हो रही हैं। धर्मा प्रोडक्शन की तरफ से जारी आकड़ो के बाद कंगना रनौत ने इस आंकड़ो को फर्जी बताया। कंगना रनौत द्वारा करण जौहर पर बॉक्स ऑफिस नंबर्स से छेड़छाड़ मामले पर कॉमेडियन कुणाल कामरा ने चुटकी ली है। कंगना ने हाल ही में ब्रह्मास्त्र के सह-निर्माता करण जौहर पर उनकी नई फिल्म के बॉक्स ऑफिस नंबरों के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था। अब कॉमेडियन कुणाल कामरा ने ट्विटर पर कंगना पर कटाक्ष किया है। कंगना रनौत की इंस्टा कहानियों के बारे में बताया जहां उन्होंने कहा कि वह करण जौहर का साक्षात्कार करना चाहती हैं। अब उसी पर मजाक उड़ाते हुए, कॉमेडियन कुणाल कामरा ने ट्विटर पर कंगना रनौत की ब्रह्मास्त्र की आलोचना के बारे में ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट किया, “कंगना सोचती हैं कि ईडी, एनआईए, सीबीआई धर्मा प्रोडक्शन भी केंद्र सरकार के अधीन हैं।” कुणाल कामरा का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *