सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 26 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna Pollution: सफाई के नाम पर भारी नौटंकी, यमुना आज भी मैली – विपिन शर्माDelhi Village Urbanisation: 48 गांवों के शहरीकरण से खुलेगा विकास का नया रास्ता, लोगों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं – डॉ. यूके चौधरीDelhi Pollution Control: प्रदूषण रोकने के लिए दिल्ली सरकार पूरे समर्पण से कार्य कर रही है – संजय गोयलNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरताGangster Arrest USA: अमेरिका के लास वेगास में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया गिरफ्तार, भारत लाने में जुटी हरियाणा एसटीएफTelangana Gang Rape Case: सिद्दीपेट में दशहरा के दिन 15 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में 3 किशोरों समेत 7 आरोपी गिरफ्तारChuru Road Accident: राजस्थान के चूरू में कार और ट्रक की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 5 सदस्यों समेत 6 की मौत और मासूम गंभीर

Kanjhawala Case: दिल्ली पुलिस को मृत युवती की विसरा रिपोर्ट मिली, घटना के समय वह शराब के नशे में थी

2 मिनट पढ़ें

कंझावला मामले में जाने गंवाने वाली युवती घटना के वक्त कथित रूप से शराब के नशे में थी। सूत्रों ने उसकी विसरा रिपोर्ट का हवाला देते हुए यह जानकारी दी। पुलिस को बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी में एक कार से घसीटे जाने के बाद जान गंवाने वाली 20 वर्षीय युवती की विसरा जांच रिपोर्ट मिल गयी है। विशेष पुलिस आयुक्त सागर प्रीत हुड्डा ने बताया कि रोहिणी स्थित फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी ने यह जांच की थी और जांच रिपोर्ट 24 जनवरी को मिली। उन्होंने बताया कि मामले की तफ्तीश के सिलसिले में यह जांच की गयी। गौरतलब है कि कंझावला में एक जनवरी की सुबह अंजली सिंह (20) की स्कूटी को एक कार ने टक्कर मार दी थी और युवती को लगभग 12 किलोमीटर घसीटती हुई ले गई थी। इस घटना में युवती की मौत हो गई थी। इस मामले में अभी तक सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले, सिंह की दोस्त निधि ने दावा किया था कि घटना के समय वह शराब के नशे में थी।

पुलिस ने कहा कि शुरू में तो सात में से छह आरोपियों पर भादंसं की धारा 304 के तहत मामला दर्ज किया गया था, लेकिन बाद में उन्हें धारा 302 के तहत आरोपित किया गया। उसने कहा कि भौतिक, मौखिक, फॉरेंसिक और अन्य वैज्ञानिक सबूतों के संग्रह के बाद हत्या का आरोप लगाया गया। पुलिस ने अपने 11 पुलिस कर्मियों को निलंबित भी कर दिया था, जो उस मार्ग में पीसीआर एवं चौकी की ड्यूटी पर थे, जहां से युवती को घसीटते हुए ले जाये जाने से उसकी मौत हो गयी थी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *