
Burari Protest: बुराड़ी चक्का जाम राजनीतिक नहीं बल्कि आम जनता का बुराड़ी की बदहाली के खिलाफ किया गया रोष था
नई दिल्ली ( स्पर्श भारद्वाज ) : बुराड़ी विधानसभा के वॉयस ऑफ बुराड़ी, आरडब्लूए फेडरेशन बुराड़ी, बुराड़ी अधिवक्ता मंच, बुराड़ी 100 फुटा रोड मार्किट एसोसिएशन और बुराड़ी गांव मार्किट एसोसिएशन और कई अन्य सामाजिक संगठनों ने बुरी तरह क्षतिग्रस्त 100 फुटा मेन रोड और जल निकासी व्यवस्था के अभाव से होने वाले जलजमाव के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली और चक्का जाम किया। प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली पुलिस एसीपी के माध्यम से उपराज्यपाल को अपना ज्ञापन सौंपकर सड़क जाम कर स्थानीय प्रशासन और सरकार से तत्काल नई सड़क बनवाने, नालों की मरम्मत कर गंदे पानी की निकासी के स्थायी समाधान की मांग की। विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों ने इस चक्का जाम में हिस्सा लिया। ज्ञापन सौंपने के बाद करावल नगर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष आदेश भारद्वाज ने कहा कि हम लोगों की राजनीतिक विचारधाराएं अलग अलग हो सकती हैं लेकिन आज का उद्देश्य बुराड़ी के विकास, बुराड़ी की तरक्की का है। दिल्ली की बीजेपी सरकार, सांसद और क्षेत्रीय विधायक से सवाल उठना स्वाभाविक है।
दिल्ली में सड़क और जल निकासी जैसे बुनियादी मुद्दे लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। विकास के दावों और बजट आवंटन के बावजूद बुराड़ी जैसे घनी आबादी वाले इलाकों में यह समस्या पिछले 5 वर्षों से क्यों बनी हुई है | विधायक और सांसद की जिम्मेदारी है कि वे अपने क्षेत्र की शिकायतों को प्रशासन तक पहुंचाएं और समाधान सुनिश्चित करें। सवाल यही है कि अगर समस्या लंबे समय से चली आ रही हो तो जवाबदेही किसकी बनती है | करावल नगर वर्तमान जिलाध्यक्ष मंगेश त्यागी, आरडब्लूए फेडरेशन बुराड़ी अध्यक्ष नारायण दत्त सनवाल और रतन त्यागी ने बताया कि जर्जर हो चुकी सड़को और जलजमाव के कारण लोगो का पैदल चलना मुश्किल हो गया है, रोज दुपहिया और तिपहिया वाहन पलटने से रोज लोग चोटिल हो रहे हैं। लेकिन किसी की कोई जवाबदेही नहीं। प्रदर्शनकारियों के अलावा पूर्व चेयरमैन काली चरण पवार, नरेंद्र सोनी, बलदेव पवार, संजय भारद्वाज, बुराड़ी मार्किट प्रधान बाले राम पवार, 100 फुटा रोड मार्किट प्रधान ललित गॉड, एडवोकेट आदित्य भारद्वाज, बाबु लाल, अजय भारद्वाज, मुकेश शर्मा, वीर सिंह, विनय त्यागी, पी एस रावत, योगेंद्र यादव, महेंद्र सिंह रावत, रेखा रानी, देवेंद्र कुमार, प्रदीप शर्मा, देवेंद्र शर्मा, हरि पंडित, सुभाष चक्रवर्ती, खेमचंद सैनी, राज ठाकुर, ओमकार भदोरिया, जीत शर्मा, कपूर सिंह राजपूत, जितेंद्र कुमार, डॉ एस पी सिंह, सुजीत सिंह, लज्जा राम शर्मा, गौरव शर्मा, वीर सिंह और गौरव मास्टर जी व सेकडो साथी ने धरना प्रदर्शन किया ।





