Home दिल्ली-एनसीआर Independence Day Delhi: हाजी जरीफ फाउंडेशन नें कबीर नगर में धूमधाम से...

Independence Day Delhi: हाजी जरीफ फाउंडेशन नें कबीर नगर में धूमधाम से मनाया आज़ादी का महापर्व

0
6

Independence Day Delhi: हाजी जरीफ फाउंडेशन नें कबीर नगर में धूमधाम से मनाया आज़ादी का महापर्व

नई दिल्ली ( स्पर्श भारद्वाज ) : हाजी ज़रीफ़ फाउंडेशन की ओर से 33 फुटा रोड कबीरनगर पर 80 वॉ जश्ने यौमे आज़ादी सैकड़ो की तादाद में क्षेत्रवासियों और मोज़्ज़ीज़ लोगो के मौजूदगी में धूमधाम के साथ मनाया गया, क्षेत्रीय निगम पार्षद हाजी ज़रीफ़ के नेतृत्व में प्रोग्राम में मुख्य अतिथि डी सी पी नार्थ ईस्ट राहुल अलवल ने अपने दस्त ए मुबारक से ध्वजा रोहण किया, झंडा सलामी के साथ राष्ट्रीय गीत पूरी ख़ला में अपनी अब व ताब के साथ गूँज उठा, पार्षद हाजी ज़रीफ़ ने अपने सम्बोधन में सभी को यौमे आज़ादी कि मुबारकबाद देते हुए लोगों को आपस में भाईचारा क़ायम करने और राष्ट्रीय एकता के लिए हरदम तैयार रहने का आह्वाहन किया, तथा आज़ादी के इस पर्व को हर्षउल्लास से मनाने कि सलाह दी, मंच पर उपस्थित कबीरनगर करदमपुरी कि मसाजिदो के इमाम व खतीब और अइम्मा हज़रात के इस मखसूस प्रोग्राम को रौनक़ बख्शने का शुक्रिया अदा किया,

और अपने बच्चों को बेशक़ एक रोटी कम खाकर भी तालीम ज़रूर देने कि सलाह दी , वही डी सी पी साहिब ने अइम्मा हज़रात से भरे मंच को देखकर ख़ुशी का इज़हार किया, और सबको इत्तेहाद संगठित प्यार और मोहब्बत का पैगाम देने कि तरगीब दी,निज़ामत मौलाना दिलाशाद ने कि,मुफ़्ती हिफजुर रहमान ने दुआ करके प्रोग्राम का इख़्तिताम किया, इस अवसर मुफ़्ती अबसार, मुफ़्ती मेहबूब आलम, कारी शहज़ाद, हाफ़िज़ मसूद साहिब, मौलाना सुहेल, मुफ़्ती असलम, मुफ़्ती अताउररहमान, मुफ़्ती शादाब, मुफ़्ती तनवीर साहिब, मोहम्मद शबाब, मण्डल अध्यक्ष हाशिम भूरे, नौशाद ठेकेदार, मुष्टाक, युसूफ, हाफ़िज़ सलीम, रफीक मलिक हाफ़िज़ योसुफ़, हाफ़िज़ दिलशाद,सईद अंसारी, मतलूब, शरीफ, साबिर इतियादि उपस्थित थे |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here