सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

बाबा रामदेव ने मुस्लिमों पर हिंदू लड़कियों को अगवा करने का लगाया आरोप

2 मिनट पढ़ें

योग गुरु बाबा रामदेव ने हिंदू धर्म की तुलना इस्लाम और ईसाई धर्म से करते हुए मुस्लिमों पर आतंक का सहारा लेने और हिंदू लड़कियों का अपहरण करने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि ये दोनों धर्म इस्लाम व ईसाई पर धर्मांतरण का जुनून सवार था, जबकि हिंदू धर्म अपने अनुयायियों को अच्छा जीवन जीना सिखाता है। रामदेव ने बृहस्पतिवार को बाड़मेर में संतों की एक सभा में कहा,‘‘अब कोई मुसलमान से पूछे कि आपका धर्म क्या कहता है। वह कहेगा कि बस पांच बार नमाज पढ़ो फिर जो मन में आए वह करो… चाहे हिंदुओं की लड़कियों को उठाकर लाओ… चाहे जो भी पाप करना है करो …वो इस्लाम का मतलब नमाज समझते हैं। बहुत पाप करते हैं हमारे बहुत से मुस्लिम भाई।’

रामदेव का यह भाषण सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया है। इसमें वह कह रहे हैं,‘‘मैं किसी के बारे में कोई आलोचना नहीं कर रहा हूं, लेकिन लोग उसी चक्कर में पड़े हैं। कोई कहता है कि पूरी दुनिया को इस्लाम में तब्दील करेंगे। कोई कहता है कि ईसाइयत में तब्दील करेंगे। लेकिन करके करोगे क्या यह तो बताओ? … कोई एजेंडा नहीं है।’’मुसलमानों पर अपना हमला जारी रखते हुए उन्होंने कहा,‘‘ कई आतंकवादी बन गए, अपराधी बन गए। लेकिन नमाज जरूर पढ़ेंगे।’’

उन्होंने समुदाय की रूढ़िवादी सदस्यों की पोशाक का भी उल्लेख किया।उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म लोगों को हिंसा, झूठ और बेईमानी में शामिल नहीं होने की शिक्षा देता है। रामदेव ने कहा,‘‘सनातन धर्म का एजेंडा है। सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठो। भगवान का, राम का नाम लो, योग करो और अपने आराध्य की पूरा करके कर्म योग करो। ये सनातन धर्म सिखाता है कि अच्छे से जीवन कैसे जीना है। हमारे आचार में, विचारा में वाणी में सात्विक्ता, धार्मिकता, दिव्यता होनी चाहिए।’’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *