सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

मूवी माफिया को लेकर एक बार फिर भड़की कंगना रनोट, कहा- ‘इस शुक्रवार 200 करोड़ हो जाएंगे राख’

2 मिनट पढ़ें
मूवी माफिया को लेकर एक बार फिर भड़की कंगना रनोट, कहा- 'इस शुक्रवार 200 करोड़ हो जाएंगे राख'

मूवी माफिया को लेकर एक बार फिर भड़की कंगना रनोट, कहा- 'इस शुक्रवार 200 करोड़ हो जाएंगे राख'

Advertisement

मूवी माफिया को लेकर एक बार फिर भड़की कंगना रनोट, कहा- ‘इस शुक्रवार 200 करोड़ हो जाएंगे राख’

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट अब तक कई बार फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिजम के मुद्दे को उठा चुकी हैं और अपने तीखे बयानों से कई बड़े डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और एक्टर्स को टारगेट कर चुकी हैं। शनिवार को एक्ट्रेस ने एक बार फिर मूवी माफियाओं को निशाने पर लेते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया और उन्हें खरी-खरी सुनाई।

कंगना रनोट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी में बिना किसी का नाम लिए पोस्ट शेयर किया

 

Advertisement

कंगना रनोट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी में बिना किसी का नाम लिए पोस्ट शेयर किया और फिल्म जगत के दो लोगों को घेरती नजर आईं। एक को मूवी माफिया और दूसरे को उसकी बेटी बताया, जो कि ब्रिटिश पासपोर्ट रखती है। साथ ही कंगना ने यह भी जिक्र किया कि इस शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर नई फिल्म रिलीज होने के साथ 200 करोड़ रुपये डूबने वाले हैं। पोस्ट शेयर करते हुए कंगना ने लिखा, ‘इस शुक्रवार को 200 करोड़ रुपये बॉक्स ऑफिस पर राख हो जाएंगे

एक पापा मूवी माफिया डैडी की परी

एक पापा (मूवी माफिया डैडी) की परी (जिसके पास ब्रिटिश पासपोर्ट है) के लिए क्योंकि पापा ये प्रूव करना चाहते हैं कि रॉम कॉम बिंबो एक्टिंग कर सकती है…इस फिल्म का सबसे बड़ा ड्रॉबैक है फिल्म की कास्टिंग…ये नहीं सुधरेंगे इसलिए इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है कि स्क्रीन अब हॉलीवुड और साउथ की तरफ जा रहे हैं…बॉलीवुड की किस्मत में डूबना है जब तक ताकत फिल्म माफिया के पास है…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *