सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

जम्मू कश्मीर में फिर दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, BSF ने चलाया सर्च अभियान

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

ग्रामीणों की ओर से संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन देखे जाने के बाद आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में ग्रामीणों ने सुरक्षा बलों को इसकी सूचना दी। जिसेक बाद से सर्च अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्ध ड्रोन को पाकिस्तान की साजिश बताया जा रहा है। पुलिस उपाधीक्षक गरु राम भारद्वाज ने बताया कि तलाशी अभियान शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे शुरू हुआ और रविवार सुबह करीब नौ बजे तक चला, लेकिन इस दौरान कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। उन्होंने कहा कि अवैध उड़ने वाली वस्तु की सूचना मिली थी और समझा जाता है कि यह पाकिस्तानी ड्रोन था जो शनिवार शाम करीब सात बजकर 25 मिनट पर सांबा से 10 किलोमीटर दक्षिण में रीगल चौकी के नजदीक सारथी कलां, डेरा और मदून गांवों के ऊपर लगभग पांच मिनट तक उड़ा। भारद्वाज ने कहा, ‘तलाशी अभियान देर रात तक चला और सुबह पौ फटते ही इसे दोबारा शुरू किया गया। बताए गए स्थल के पूरे पांच किलोमीटर के दायरे में तलाशी ली गई।’ उन्होंने स्वयं जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग के पास चकवाल और बंदराली गांव सहित विभिन्न गांवों में चले तलाशी अभियान का नेतृत्व किया। दो दिन पहले ही जम्मू.कश्मीर के रियासी जिले के तुकसान गांव से लश्कर.ए.तैयबा के दो आतंकवादी पकड़े गए। पुलिस ने बताया कि जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में भारी हथियारों से लैस लश्कर.ए.तैयबा के दो आतंकवादियों को पकड़कर गांव वालों ने पुलिस के हवाले किया। दोनों आतंकी जम्मू.श्रीनगर नेशलन हाईवे पर अमरनाथ यात्रियों को निशाना बनाने की कोशिश में थे। दोनों आतंकियों के पास से भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद हुआ था। भारत में आतंक फैलाने के लिए पाकिस्तान अपनी नापाक साजिशों को लगातार रच रहा है। उसने कश्मीर में आतंक फैलाने के लिए ड्रोन को अपना जरिया बनाया है। वह ड्रोन के जरिए कश्मीर में हथियारों की खेप भेजकर आतंक फैलाना चाहता है। हालांकि सुरक्षाबलों के जवान पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं और उसकी किसी साजिश को कामयाब नहीं होने दे रहे हैं।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *