सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Mayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गईGuna Road Accident: गुना में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोगों ने मौके पर तोड़ा दमPauri Road Accident: पौड़ी के रिखणीखाल में मैक्स वाहन खाई में गिरा, 8 की मौत, कई घायलDMK Amit Shah Meeting: परिसीमन विधेयक से पहले शाह से मिले DMK सांसद, लोकसभा में INDIA ब्लॉक से अलग होंगी सीटें

जबलपुर के अस्पताल में लगी भीषण आग, अब तक 10 लोगों की मौत

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

जबलपुर में चंडाल भाटा क्षेत्र में न्यू लाइफ मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में आज दोपहर आग लग गई। अस्‍पताल में आग लगने से कई लोगों के हताहत होने की सूचना है। मिली जानकारी के मुताबिक इस भीषण आग की घटना में 10 लोगों की मौत की सूचना है। हाट ही इस घटना में करीब आधा दर्जन से ज्यादा लोग झुलस भी गए हैं। सूत्रों से मिली नकारी के नुसार इस आग में कई मरीज जिंदा ही जल गए हैं। फ़िलहाल रहात की बात ये है की कड़ी मशक्‍कत के बाद फायर ब्रि‍गेड ने आग पर काबू पा लिया है। आग लगने से अस्‍पताल में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। गंभीर झुलसे मरीजों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती किया गया है। आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड उसे बुझाने के लिए मौके पर पहुंच गई थी। तत्काल वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अफसरों ने भी मोर्चा संभाल लिया। जबलपुर एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने आठ लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया है कि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह आग काफी भयानक थी। रेस्क्यू के लिए गई हमारी चार टीम भी अस्पताल के अंदर फंस गई थी। वहीं, कलेक्टर इलैया राजा ने आशंका जताई कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। उन्होंने जांच के आदेश दे दिए हैं। बताय जा रहा है की आग लगने की वजह शॉट सर्किट हो सकती है। इधर राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के परिजनों के लिए 5 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने घटना पर दुख जताया है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *