सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग वाले दिन सरकारी छुट्टी है या नहीं? LG ने दिया बड़ा आदेश

2 मिनट पढ़ें
दिल्ली

दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग वाले दिन सरकारी छुट्टी है या नहीं? LG ने दिया बड़ा आदेश

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को वोटिंग होनी है. इस दिन सरकारी छुट्टी की घोषणा की गई है. उपराज्यपाल के आदेश पर ये अधिसूचना जारी की गई है. इसमें कहा गया है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के उपराज्यपाल, दिल्ली विधानसभा के आम चुनाव के अवसर पर बुधवार 5 फरवरी को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार के अधीन सभी सरकारी कार्यालयों, स्थानीय/स्वायत्त निकायों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के सार्वजनिक अवकाश घोषित करते हैं.

दिल्ली में 83.49 लाख पुरुष, 71.73 लाख महिला मतदाता

दिल्ली के 70 निर्वाचन क्षेत्रों में से 11 जिलों की 58 सीट सामान्य हैं और 12 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं. इसके अलावा दिल्ली में 83.49 लाख पुरुष मतदाता और 71.73 लाख महिला मतदाता हैं. थर्ड जेंडर के मतदाताओं की संख्या 1,261 है. इनमें 25.89 लाख युवा मतदाता भी हैं. दिल्ली में कुल 1.55 करोड़ से अधिक मतदाता हैं.दिल्ली चुनाव में कुल मतदान केंद्रों की संख्या 13,033 है, जिनमें से दिव्यांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) और महिलाओं द्वारा प्रबंधित 70-70 मतदान केंद्र हैं.

19 फीसदी उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले

चुनाव अधिकार संस्था ‘एडीआर’ के विश्लेषण के अनुसार, दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ रहे 19 फीसदी उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले हैं और 2020 के चुनाव में ये आंकड़ा 20 प्रतिशत था.

आप-70, कांग्रेस-70, बीजेपी- 68 सीटों पर लड़ रही चुनाव

दिल्ली में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस के बीच है. लेकिन असदुद्दीन ओवैसी और मायवती ने भी चुनावी मैदान में अपने उम्मीदवार उतारे हैं. आप और कांग्रेस दिल्ली की सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. बीजेपी 68 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. एक सीट उसने सहयोगी जेडीयू और एक सीट चिराग पासवान की पार्टी को दिया है.

पिछली बार आप ने जीती थीं 62 सीटें

पिछले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 62 सीटों पर जीत हासिल हुई थी. वहीं बीजेपी के खाते में बची हुई आठ सीटें गई. कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल पाया था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *