हौसलों की उड़ान योजना से दिल्ली के युवाओं के टैलेंट को नई पहचान मिलेगी : श्री दत्त शर्मा

0
23
श्री दत्त शर्मा
हौसलों की उड़ान योजना से दिल्ली के युवाओं के टैलेंट को नई पहचान मिलेगी : श्री दत्त शर्मा

हौसलों की उड़ान योजना से दिल्ली के युवाओं के टैलेंट को नई पहचान मिलेगी : श्री दत्त शर्मा

* युवाओं को सही दिशा देना ही दिल्ली सरकार का नजरिया है

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार लगातार जनहित में निर्णय ले रही है | तकरीबन रोजाना ही भाजपा सरकार कोई ना कोई ऐसी योजना लेकर आती है जिससे दिल्ली के जनता को लाभ मिलता है | यह कहना है घोंडा के पूर्व विधायक श्री दत्त शर्मा का |

श्री दत्त शर्मा कहते हैं दिल्ली सरकार नें “हौसलों की उड़ान” योजना को मंज़ूरी दी है। इस योजना से दिल्ली के लगभग 50 लाख युवाओं को जोड़ा जाएगा। यह एक ऐसी पहल है जो दिल्ली के युवाओं की छिपी प्रतिभा को न केवल मंच देगी बल्कि उनका आत्मविश्वास भी बढ़ाएगी। हर विधानसभा से युवा टैलेंट की पहचान की जाएगी। नृत्य, संगीत, चित्रकला और अन्य रचनात्मक विधाओं में प्रतियोगिताएं होंगी। ज़ोनल, जिला और फिर राज्य स्तर तक चलने वाली इस यात्रा में, हर कला में श्रेष्ठ प्रतिभागी को “सीएम कप” का सम्मान मिलेगा और साथ ही विशेषज्ञ मार्गदर्शन और प्रोत्साहन भी सुनिश्चित किया जाएगा।

श्री दत्त शर्मा कहते हैं “हौसलों की उड़ान” सिर्फ़ एक योजना नहीं बल्कि दिल्ली के हर युवा को यह विश्वास देने की पहल है कि उनका हुनर अब सराहा और सँवारा भी जाएगा। श्री दत्त शर्मा कहते हैं दिल्ली सरकार की कैबिनेट की बैठक में दिल्ली के युवाओं के टैलेंट को सामने लाने के लिए एक नई योजना का प्रस्ताव पास किया गया. इस योजना को दिल्ली सरकार का कला एवं संस्कृति विभाग शुरू करेगा. इस बारे में जानकारी देते हुए दिल्ली के कला एवं संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा ने बताया कि आज सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व में कैबिनेट की बैठक हुई. बैठक में दिल्ली के कला एवं संस्कृति मंत्रालय की एक नई योजना को मंजूरी दी गई. योजना का नाम है हौसलों की उड़ान |

कपिल मिश्रा ने आगे बताया कि ये योजना दिल्ली के टैलेंट को सामने लाने का काम करेगी. अलग अलग क्षेत्र के युवाओं की पहचान की जाएगी. बड़ी संख्या में ये टैलेंट सामने नहीं आ पाता है. हम दिल्ली के कोने कोने से युवाओं को सामने लेकर आयेंगे. सभी विधानसभा क्षेत्र में टैलेंट हंट कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. राज्य स्तर पर भी प्रतियोगिता की जाएगी. अलग अलग कैटगरी में टैलेंट हंट होगा. सिंगिंग, डांस, डिजिटल आर्ट, स्कल्पचर आर्ट, थिएटर और पॉल्ट्री मेकिंग जैसी कलाओं को बढ़ावा दिया जाएगा. ख़ास तौर पर झुग्गी बस्तियों में ये कार्यक्रम खूब जोर शोर से चलाया जाएगा | श्री दत्त शर्मा कहते हैं इस योजना से युवाओं की प्रतिभा निखरेगी उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने का मंच मिलेगा और उनके सामने आगे बढने का मौका मिलेगा |

श्री दत्त शर्मा कहते हैं कपिल मिश्रा एक होनहार युवा मंत्री हैं वे युवाओं के लिए क्या करना है भली भांति जानते हैं | उनका मकसद इस योजना से लाखों युवाओं को जोड़ना है | पहला इवेंट सितंबर में होगा. दिल्ली सरकार युवाओं को लुभाने के लिए लगातार उनके लिए घोषणाएं कर रही है. पिछली कैबिनेट मीटिंग जो 22 जुलाई को हुई थी, उसमें भी सरकार ने दिल्ली के खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतने पर मिलने वाली धनराशि को भी बढ़ाया था. अब सरकार ने युवाओं को ध्यान में रखते हुए उनके लिए एक और टैलेंट हंट योजना की घोषणा कर दी है. इससे भी युवाओं को फायदा मिलेगा | श्री दत्त शर्मा कहते हैं युवाओं को सही दिशा देना ही दिल्ली सरकार का नजरिया है और उसी ओर तेजी से प्रयास भी किये जा रहे हैं |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here