सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Mayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गईGuna Road Accident: गुना में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोगों ने मौके पर तोड़ा दमPauri Road Accident: पौड़ी के रिखणीखाल में मैक्स वाहन खाई में गिरा, 8 की मौत, कई घायलDMK Amit Shah Meeting: परिसीमन विधेयक से पहले शाह से मिले DMK सांसद, लोकसभा में INDIA ब्लॉक से अलग होंगी सीटें

सत्या शर्मा नें किया अजय महावर व रेखा रानी के साथ निरीक्ष

2 मिनट पढ़ें
सत्या शर्मा

सत्या शर्मा नें किया अजय महावर व रेखा रानी के साथ निरीक्ष

Advertisement

सत्या शर्मा नें किया अजय महावर व रेखा रानी के साथ निरीक्षण

* विकास कार्यों का किया निरीक्षण

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली नगर निगम स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने घोंडा विधायक अजय महावर व निगम पार्षद रेखा रानी के साथ भजनपुरा वार्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भजनपुरा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों व नागरिक सुविधाओं का जायज़ा लिया। इस अवसर पर स्थानीय पार्षद श्रीमती रेखा रानी, बिजेन्द्र प्रधान, जिलाध्यक्ष यूके चौधरी, मंडल अध्यक्ष राजेश पाल, गंगाधर, सचिन एडवोकेट, ममता जोशी, मनोज परिहार, दिनेश धामा, नरेंद्र मोरल, विजय चौ. व सभी पदाधिकारीगण और निगम के अतिरिक्त आयुक्त श्री जितेंद्र यादव, इंजीनियर इन चीफ़ के पी सिंह, उपायुक्त अभिषेक कुमार व निगम के अन्य अधिकारी व क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

निरीक्षण के दौरान रेखा रानी ने गोकुलपुर ड्रेन की समस्याओ पर विशेष रूप से बताया कि पिछले नवंबर से ड्रेन मे अतिरिक्त पानी आ रहा है जिसकी वजह से भजनपुरा की सभी लिंक गलियो मे जलभराव की शिकायत लगातार चल रही है | सत्या शर्मा और विधायक अजय महावर ने स्थानीय निवासियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें आश्वस्त किया कि दिल्ली नगर निगम में भाजपा की सरकार बनने के बाद अब जनसमस्याओं का त्वरित और प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता को बेहतर जीवन स्तर और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना निगम की शीर्ष प्राथमिकता है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *