सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

‘लू’ की स्थिति के बीच दिल्लीवासियों को हल्की बारिश से मिली कुछ राहत

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

दिल्लीवासियों को ‘लू’ की स्थिति के बीच हल्की बारिश से कुछ राहत मिली

‘स्काईमेट वेदर सर्विसेज’ के मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने कहा कि ग्रेटर नोएडा और गुरुग्राम के कुछ हिस्सों में मध्यम हवाओं के साथ बारिश और गरज के साथ बूंदाबांदी होने का अनुमान है.

‘लू’ से मिली राहत

राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार शाम को हल्की बारिश हुई, जिससे शहर में लगातार जारी ‘लू’ जैसी स्थिति से कुछ राहत मिली. मौसम विभाग ने दिन में दिल्ली के अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि का अनुमान जताया था. विभाग ने यह भी कहा कि अगले कुछ दिन तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है.

‘स्काईमेट वेदर सर्विसेज’

Advertisement

‘स्काईमेट वेदर सर्विसेज’ के मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने कहा कि ग्रेटर नोएडा और गुरुग्राम के कुछ हिस्सों में मध्यम हवाओं के साथ बारिश और गरज के साथ बूंदाबांदी होने का अनुमान है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के बुलेटिन के अनुसार बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से दो डिग्री अधिक 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

बुलेटिन में कहा गया है कि शाम साढ़े पांच बजे आर्द्रता का स्तर 33 प्रतिशत था. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों से पता चलता है कि 159 के औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के साथ हवा की गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गई.

सीपीसीबी के अनुसार शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *