सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

सुप्रीम कोर्ट ने बांग्लादेशी घुसपैठियों को डिटेंशन सेंटर में रखने पर केंद्र से पूछा- सजा पूरी होने के बाद उन्हें क्यों नहीं भेज रहे वापस?

2 मिनट पढ़ें
बांग्लादेशी घुसपैठियों

सुप्रीम कोर्ट ने बांग्लादेशी घुसपैठियों को डिटेंशन सेंटर में रखने पर केंद्र से पूछा- सजा पूरी होने के बाद उन्हें क्यों नहीं भेज रहे वापस?

Advertisement
अवैध तरीके से भारत में घुसने और रहने के आरोप में गिरफ्तार होने वाले बांग्लादेशियों को वापस भेजने में सरकार के ढीले रवैये पर सुप्रीम कोर्ट ने सवाल उठाए हैं. कोर्ट ने पूछा है कि इस तरह के जो लोग पकड़े जाते हैं, उन्हें उनकी कानूनी सजा पूरी होने के बाद भेजने में देरी क्यों की जा रही है?
जस्टिस जे बी पारदीवाला की अध्यक्षता वाली बेंच ने सुनवाई के दौरान पाया कि पश्चिम बंगाल के डिटेंशन सेंटर्स में इस तरह के 850 लोग हैं. जजों ने सवाल उठाया कि जिन लोगों को फॉरेनर्स एक्ट, 1946 के तहत भारत में घुसपैठ का दोषी पाया गया है, उन्हें अब तक भारत में क्यों रखा गया है? उनकी सजा पूरी होने के बाद उन्हें वापस भेज देना में क्या दिक्कत है?

Advertisement
बेंच ने कहा कि 2009 में जारी भारत सरकार के सर्कुलर का क्लॉज 2(v) कहता है कि इस तरह के लोगों को 30 दिनों के भीतर वापस भेज दिया जाएगा. इस सर्कुलर का सख्ती से पालन क्यों नहीं हो रहा है? सुप्रीम कोर्ट ने यह सवाल कलकत्ता हाई कोर्ट से ट्रांसफर किए गए एक मामले की सुनवाई करते हुए किया है.
जिस मामले की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू हो रही थी, उस पर कलकत्ता हाई कोर्ट ने 2011 में संज्ञान लेकर सुनवाई शुरू की थी. यह सुनवाई न्यायविद माजा दारूवाला की चिट्ठी के आधार पर शुरू हुई थी. उस चिट्ठी में अनिश्चित समय तक डिटेंशन सेंटर में रह रहे लोगों की स्थिति पर सवाल उठाया गया था. 2013 में यह मामला सुप्रीम कोर्ट ट्रांसफर हो गया था. इस मामले की अगली सुनवाई शुक्रवार, 6 फरवरी को होगी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *